no mafia can threaten people in an open jeep CM Yogi roared in Mau सपा तो नतमस्तक थी, अब खुली जीप में कोई माफिया धमकी नहीं दे सकता; मऊ में गरजे CM योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा तो नतमस्तक थी, अब खुली जीप में कोई माफिया धमकी नहीं दे सकता; मऊ में गरजे CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने  मऊ में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यूपी में माफिया खुलेआम धमकी नहीं दे सकते। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी और 392 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

Fri, 29 May 2026 03:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
सपा तो नतमस्तक थी, अब खुली जीप में कोई माफिया धमकी नहीं दे सकता; मऊ में गरजे CM योगी

यूपी के मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होने कहा कि सपा तो माफिया और गुंडों के सामने नतमस्तक थी, नाक रगड़ती थी। लेकिन अब कोई माफिया खुली जीप में किसी हिन्दू को धमकी नहीं दे सकता है। सीएम योगी ने कहा कि रामलीला, रामनवमी, शिवरात्रि, रक्षाबंधन समेत अन्य पर्वों को अगर किसी ने व्यवधान डाला तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति होना तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंघ लगाई तो उसका इंतजार चौराहे पर यमराज भी करेंगे।

गरीबों का राशन सपा-कांग्रेस के गुंडे डकार जाते थे- योगी

उन्होने कहा कि सरकार की तरफ से प्रत्येक गरीब के लिए आवास की योजना उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ चौबीस घंटे में दिया जा रहा है। गरीबों को दिया जाने वाला राशन पहले सपा और कांग्रेस के गुंडे डकार जाते थे। लेकिन अब पात्र लाभार्थियों मुफ्त में राशन प्रदान किया जा रहा है। विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों के घरों में शौचालय सपा और कांग्रेस ने क्यों नहीं बनवाया। मुख्मयंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अंदर 3 करोड़ परिवारों को मुफ्त में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं से सम्बंधित 392 करोड़ की सौगात भी दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार का हंटर, इन 12 अफसरों-कर्मचारियों की गोपनीय जांच
ये भी पढ़ें:UP : कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश

गुंडों- माफिया के आगे नतमस्तक थी सपा- योगी

उन्होने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है और अच्छे लोग चुनकर आते हैं, तब विकास संभव होता है। विकास जाति से नहीं होता है और जाति पूछकर कोई सड़क पर नहीं चलता। उन्होंने 2017 से पहले के समय को याद करते हुए कहा कि उस समय लूट-खसोट का माहौल था। 21 वर्ष पहले, 2005 में मऊ के भरत मिलाप में दंगा हुआ था और उस समय सरकार माफिया के सामने नतमस्तक थी। गरीबों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न किया जाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवा में टूट जा रहे पुल… हमीरपुर में निर्माणाधीन ब्रिज हादसे पर अखिलेश का तंज

गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता सिर्फ यही चार जातियां

सीएम योगी ने कहा कि भारत की महान जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए केवल चार जातियां हैं: गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता। जनसभा को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक मधुबन राम विलास चौहान आदि ने सम्बोधित किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।