professor used to ask girl student to remove her clothes through video call suspended after arrest वीडियो कॉल कर छात्रा को कपड़े उतारने के लिए कहता था प्रोफेसर, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

वीडियो कॉल कर छात्रा को कपड़े उतारने के लिए कहता था प्रोफेसर, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

प्रोफेसर पुलिस कार्रवाई के बाद से जेल में बंद है। छात्रा ने शनिवार को कालेज के प्लांट पैथोलाजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर आरोप लगाया था कि फर्स्ट इयर में असिस्टेंट प्रोफेसर ने वाह्य रोग विज्ञान पढ़ाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की थी। वह वीडियो कॉल कर कपड़े उतारने को कहता था।

Wed, 28 May 2025 10:30 AMAjay Singh संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share
वीडियो कॉल कर छात्रा को कपड़े उतारने के लिए कहता था प्रोफेसर, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

यूपी के मुजफ्फरनगर के चौधरी छोटूराम पीजी कालेज की एक छात्रा ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर अश्लीलता और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में कालेज की प्रबंध समिति ने अब असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है। कालेज में प्रबंध समिति की आकस्मिक बैठक बुलाकर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार को निलंबित कर दिया है। प्रोफेसर पुलिस कार्रवाई के बाद से जेल में बंद है। छात्रा ने शनिवार को कालेज के प्लांट पैथोलाजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर आरोप लगाया था कि प्रथम वर्ष में असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने वाह्य रोग विज्ञान पढ़ाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की थी। तभी से प्रोफेसर उसका यौन शोषण करने के प्रयास में था। व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर कपड़े उतारने के लिए विवश करता था। बात नहीं मानने पर प्रेक्ट्रिकल में फेल करने की धमकी देता था।

छात्रा की पीड़ा सुनकर जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान छात्रा के पक्ष में आए थे, जिसके बाद कालेज में हंगामा होने के बाद छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। इस मामले में सोमवार को चौधरी छोटू राम पीजी कालेज के प्रबंध समिति की अकस्मिक बैठक हुई। इसमें प्रबंध समिति के सचिव ने बताया कि छात्रा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने अपनी कार्रवाई उसी दिन कर दी थी। बैठक में प्रबंध समिति ने जांच समिति की रिपोर्ट पर विचार-विमार्श कर निर्णय लिया, जिसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए कालेज की आंतरिक शिकायत समिति भी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलग-अलग बिल का झंझट खत्म, एक से ही हो जाएंगे ये भुगतान; प्रॉपर्टी ID से पहचान

कालेज प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों और कालेज की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि करने की प्रक्रिया में लिया है। सचिव ने बताया कि प्रबंध समिति मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी। निलंबित किए जाने की पुष्टि कालेज प्राचार्य डा. केपी मलिक ने भी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट खराब होने पर 12 साल के बच्चे पर भड़का स्लीपर बस का ड्राइवर, साफ कराया टॉयलेट

छात्रा के पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

छात्रा से अश्लील करने के मामले में प्रोफेसर के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में प्रोफेसर को जमानत नहीं मिली है। शामली जिले के एक गांव की रहने वाली युवती सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में स्नातक की छात्रा है। छात्रा ने शनिवार को कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार पर आरोप लगया था कि प्रथम वर्ष में असिस्टेंट प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने वाह्य रोग विज्ञान पढ़ाने के दौरान उसके साथ छेड़खानी की थी। तभी से प्रोफेसर उसका शारीरिक शोषण करने के प्रयास में था।

विरोध करने पर वह प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने की धमकी देता था। छात्रा की शिकायत पर कालेज पहुंच कर जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी और कुछ छात्रों ने भी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस मामले में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने प्रेाफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं। वहीं प्रोफेसर को अभी जमानत नहीं मिली है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।