sleeper bus driver got angry at a 12 year old child for having an upset stomach made him clean toilet अपने बाप को बुलाओ, पेट खराब होने पर 12 साल के बच्चे पर भड़का स्लीपर बस का ड्राइवर; साफ कराया टॉयलेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपने बाप को बुलाओ, पेट खराब होने पर 12 साल के बच्चे पर भड़का स्लीपर बस का ड्राइवर; साफ कराया टॉयलेट

20 मई को वह अपने 2 बच्चों के साथ देहरादून और मसूरी घूमने गए थे। वहां से शताब्दी स्लीपर बस से हरिद्वार से कानपुर आ रहे थे। तभी 12 वर्षीय बेटे का पेट अचानक खराब होने की वजह से वह टॉयलेट गया जहां उसने दीर्घशंका कर दी।यही नहीं ड्राइवर ने बच्चे को जमकर बेइज्जत भी किया।

Wed, 28 May 2025 09:32 AMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share
अपने बाप को बुलाओ, पेट खराब होने पर 12 साल के बच्चे पर भड़का स्लीपर बस का ड्राइवर; साफ कराया टॉयलेट

हरिद्वार से कानपुर आ रही एक स्लीपर बस में 12 साल के बच्चे से ड्राइवर द्वारा टॉयलेट साफ कराने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने एक्स पर इस मामले का वीडियो पोस्ट कर दिया। हड़कंप मच गया। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यही नहीं ड्राइवर ने बच्चे को जमकर बेइज्जत भी किया। उससे कहा कि जाकर अपने बाप को जगाकर लाओ। ड्राइवर की गुंडई से सहमे किशोर ने टॉयलेट साफ कर दिया।

शास्त्री नगर निवासी पूर्व पार्षद राघवेंद्र ने बताया कि 20 मई को वह अपने दो बच्चों के साथ देहरादून और मसूरी घूमने गए थे। वहां से शताब्दी स्लीपर बस से हरिद्वार से कानपुर आ रहे थे। तभी 12 वर्षीय बेटे का पेट अचानक खराब होने की वजह से वह टॉयलेट गया जहां उसने दीर्घशंका कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस विभाग में बदलेगी सेवा नियमावली, जानें क्यों विरोध कर रहे कर्मचारी?

टॉयलेट में गंदगी देख चालक महेंद्र सिंह ने आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस रोक दी। बेटे को बेइज्जत किया और कहा वॉशरूम में जो गंदगी की है...जाओ अपने बाप को जगाकर लाओ। वही अब टॉयलेट की सफाई करेगा। पिता के पहुंचने पर चालक ने गाली-गलौज की। साथ ही टायलेट साफ होने के बाद ही बस आगे चलाने की बात कही। विरोध करने पर बस से उतरने का दबाव बनाया।

चालक की गुंडई से सहमा

चालक की गुंडई से डरे-सहमे किशोर ने टायलेट साफ कर दिया। पिता ने वीडियो बनाने के बाद एक्स पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने फोन कर पीड़ित से संपर्क कर स्थानीय थाने में शिकायत करने को कहा। पीड़ित पिता ने फजलगंज थाने में तहरीर दी। फजलगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कोविड कार्मिकों के समायोजन को हरी झंडी, डिप्टी सीएम ने दी ये जानकारी

हल्की धाराओं में लिखा मुकदमा

पूर्व पार्षद ने बताया कि किशोर के साथ इस तरह के कृत्य के बाद पुलिस ने सिर्फ गाली-गलौज व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जो सरासर गलत है। चालक ने खुलेआम सबके सामने गुंडई कर टॉयलेट साफ कराया जिससे बेटा सदमे में है। बस मालिक के रसूख के चलते पुलिस ने आरोपित चालक का शांतिभंग में चालान किया। आलाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।