the hassle of separate bills is over these payments will be made from one identification will be done by property id अलग-अलग बिल का झंझट खत्म, एक ही से हो जाएंगे ये भुगतान; प्रॉपर्टी आईडी से होगी पहचान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अलग-अलग बिल का झंझट खत्म, एक ही से हो जाएंगे ये भुगतान; प्रॉपर्टी आईडी से होगी पहचान

प्रॉपर्टी आईडी से बिल की पहचान हो जाएगी। शासन के आदेश पर दोनों बिल एक कराने के लिए कानपुर के नगर आयुक्त ने एक कमेटी बनाई है। नए बिल में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स को अलग-अलग दर्शाया जाएगा। नगर निगम के साथ ही ई-नगर सेवा पोर्टल पर भी बिल उपलब्ध होगा।

Wed, 28 May 2025 09:49 AMAjay Singh गौरव श्रीवास्तव, कानपुर
share
अलग-अलग बिल का झंझट खत्म, एक ही से हो जाएंगे ये भुगतान; प्रॉपर्टी आईडी से होगी पहचान

कानपुर में अलग-अलग आ रहे हाउस और वाटर टैक्स भरने की मनमानी अब खत्म होगी। हाउस और वाटर टैक्स का अब एक बिल आएगा। शहरवासियों को अब अलग-अलग बिल भरने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी आईडी से बिल की पहचान हो जाएगी। शासन के आदेश पर दोनों बिल एक कराने के लिए नगर आयुक्त ने एक कमेटी बनाई है। नई व्यवस्था में बिल एक ही होगा।इसी में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स को अलग-अलग दर्शाया जाएगा। नगर निगम के साथ ही ई-नगर सेवा पोर्टल पर भी बिल उपलब्ध होगा। भुगतान से लेकर शिकायत की सुविधा भी होगी। नई व्यवस्था कानपुर समेत छह शहरों में लागू की जाएगी।

अभी तक नगर निगम के 4.55 लाख और जलकल के 3.33 लाख उपभोक्ताओं का अलग-अलग हाउस और वाटर टैक्स का बिल आता है। दोनों के उपभोक्ताओं की संख्या अलग-अलग है। अभी तक गृहकर, जलकल और सीवर टैक्स के लिए अलग-अलग बिलिंग की जाती है। इससे प्रशासनिक कठिनाई और देरी होती है। शहरवासियों को अलग-अलग बिलों के चक्कर में काफी असुविधा होती है इसलिए अब सुव्यवस्थित एक बिलिंग व्यवस्था लागू होगी। नई व्यवस्था में गृहकर, जलकल और सीवर टैक्स के बिल को अलग-अलग अंश के रूप में स्पष्ट दिखाया जाएगा। कुल धनराशि भी दी जाएगी। नई व्यवस्था कानपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी और लखनऊ में लागू की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 एसयूवी, 10 हजार समर्थक, पास्को एक्ट से बरी बृजभूषण का स्वागत

इनकी बनाई गई कमेटी

अपर नगर आयुक्त आवेश खान की अध्यक्षता में जलकल जीएम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सभी जोनल अधिकारी और आईटी प्रभारी को रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट खराब होने पर 12 साल के बच्चे पर भड़का स्लीपर बस का ड्राइवर, साफ कराया टॉयलेट

हाउस और वाटर टैक्स के बिल को एक किया जाना है। नई व्यवस्था लागू करने के लिए कमेटी बना दी गई है। कानपुर समेत छह शहरों में नई व्यवस्था लागू होगी। नगर निगम की प्रॉपर्टी आईडी से ही दोनों बिल एक साथ बनेंगे। काम शुरू हो गया है। - सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

गृहकर उपभोक्ता

कुल उपभोक्ता 4.55 लाख

जोन एक 45 हजार

जोन दो 1.25 लाख

जोन तीन 68 हजार

जोन चार 37 हजार

जोन पांच 90 हजार

जोन छह 90 हजार

जलकल के उपभोक्ता

कुल उपभोक्ता 3.33 लाख, जोन एक-36959

जोन दो-75210 , जोन तीन-46987, जोन चार -45007, जोन पांच-72997, जोन छह-56239

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।