process of appointment in commissions corporations expedited indications cm yogi pankaj meeting बीजेपी नेताओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सीएम योगी-पंकज चौधरी की मुलाकात के बाद मिले ये संकेत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीजेपी नेताओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सीएम योगी-पंकज चौधरी की मुलाकात के बाद मिले ये संकेत

चुनाव से पहले अभी पार्टी में कई काम होने हैं। इनमें मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा खाली पड़े आयोग, निगम और बोर्डों के पदों को भरा जाना, नगर निकायों में 2800 से अधिक पाषर्दों का मनोनयन आदि शामिल हैं। प्रदेश संगठन की नई टीम और सभी जिलों में संगठनात्मक गठन भी होने हैं। 

Wed, 31 Dec 2025 05:31 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
बीजेपी नेताओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी, सीएम योगी-पंकज चौधरी की मुलाकात के बाद मिले ये संकेत

भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने के साथ ही अब संगठनात्मक कार्यों के साथ ही अब आयोग-निगम, बोर्डों के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज होगी। ऐसे संकेत मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मिले हैं। मौका था पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में भाजपा कोर कमेटी की बैठक का। इसमें महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ ही उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा आरएसएस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा ने मिशन-2027 को ध्यान में रखकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कुर्मी चेहरे के रूप में पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। चुनाव से पहले अभी पार्टी में कई काम होने हैं। इनमें मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा खाली पड़े आयोग, निगम और बोर्डों के पदों को भरा जाना, नगर निकायों में 2800 से अधिक पाषर्दों का मनोनयन आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश संगठन की नई टीम और सभी जिलों में संगठनात्मक गठन भी होने हैं। ऐसे ही कई विषयों पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होने की खबर है। मंगलवार को पहले एक बैठक संघ कार्यालय भारती भवन में हुई। उसमें करीब दो घंटे तक विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोनों पक्का कहीं खाने पर मिले होंगे, योगी ने रविकिशन और संजय निषाद की ली चुटकी

पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया भी तेज होगी

उसके बाद दोपहर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री आवास में हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक को यूं तो मासिक बैठक बताया जा रहा है लेकिन इस दौरान सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आयोग, निगम, बोर्डों में खाली पड़े पदों को भरे जाने की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी। वहीं पार्टी पार्षदों के मनोनयन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल में यूपी के इस जिले में बनेगा एक और फोरलेन, जुड़ेंगे 2 राष्ट्रीय राजमार्ग

इसके अलावा बैठक में एसआईआर से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होने की खबर है। तय किया गया कि ज्यादा से ज्यादा नये वोटर बनवाने और संदिग्ध वोटरों को लेकर बड़े पैमाने पर आपत्तियां दाखिल करने पर फोकस किया जाएगा। इस काम में संघ भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।