cm yogi s jibe at ravi kishan and sanjay nishad in gorakhpur said the two must have met for lunch somewhere सीएम योगी ने रविकिशन और संजय निषाद की ली चुटकी, बोले- दोनों पक्का कहीं खाने पर मिले होंगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ने रविकिशन और संजय निषाद की ली चुटकी, बोले- दोनों पक्का कहीं खाने पर मिले होंगे

सीएम योगी जब कभी गोरखपुर में होते और सांसद रविकिशन उनके आसपास होते हैं तो थोड़ी बहुत हंसी-ठिठोली हो ही जाती है। सोमवार को गोरखपुर में खेल स्पर्धा के मंच पर सीएम योगी ने रविकिशन और मंत्री संजय निषाद दोनों की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जरूर दोनों कहीं खाने पर मिले होंगे औेर साथ-साथ यहां आ गए।

Tue, 30 Dec 2025 10:42 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी ने रविकिशन और संजय निषाद की ली चुटकी, बोले- दोनों पक्का कहीं खाने पर मिले होंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ और रविकिशन जब कहीं किसी मंच पर साथ होते हैं तो फिर सीएम, रविकिशन की चुटकी लेने से नहीं चूकते। कुछ ऐसा ही सोमवार को गोरखपुर में हुआ जब सीएम योगी ने एक बार फिर रविकिशन की चुटकी ली। स्पोर्ट्स कॉलेज में संपन्न हुए विधायक खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में ठंड में हो रही कुश्ती के बहाने सांसद रवि किशन और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सांसद रवि किशन और मंत्री संजय निषाद ठंड में बाहर नहीं निकलते हैं। जरूर दोनों कहीं खाने पर मिले होंगे और साथ-साथ यहां आ गए। खेल देखकर इनकी ठंड गायब हो गई। सीएम योगी ने बीच में यह कहकर एक बार फिर रविकिशन की चुटकी ली कि कुश्ती यहां सामने हो रही है और पसीना रवि किशन को मंच पर आ रहा है।

सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे थे। सोमवार को खेल स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने महानगर स्तर पर खेल प्रोत्साहन को लेकर तैयारियों को भी साझा किया। सीएम ने बताया कि वह जल्द ही गोरखपुर महानगर की सभी संस्थाओं के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में संस्थाओं से आह्वान किया जाएगा कि वे एक-एक खेल को गोद लें। कुछ सहयोग वे करें और कुछ सरकार करेगी। वहां पर अच्छे कोच रखे जाएंगे। इससे बच्चों को खेल के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म प्राप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भू-माफिया- बाहुबलियों पर करें कठोर कार्रवाई, योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भीषण ठंड में भी खिलाड़ियों के उत्साह की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा में प्रत्यक्ष रूप से 1000 और अप्रत्यक्ष रूप से 10000 खिलाड़ियों ने सहभागिता की है। विधायक खेल स्पर्धा 2025 में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, जूडो और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश से 12 वीं तक के स्कूल बंद, परिषदीय में इस दिन तक रहेगी छुट्टी

उन्होंने कहा कि यह खेलकूद ही है जो सम और विषम परिस्थितियों में मनोरंजन भी करता है और हमें शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से चुस्त-दुरुस्त बनाने में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।