pressuring for a relationship Transgender had her married lover murdered by friends in bulandshahar रिलेशन का दबाव बना रहा था; किन्नर ने शादीशुदा प्रेमी का दोस्तों से कराया मर्डर; साक्षर हत्याकांड में खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिलेशन का दबाव बना रहा था; किन्नर ने शादीशुदा प्रेमी का दोस्तों से कराया मर्डर; साक्षर हत्याकांड में खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि किन्नर अमन के साक्षर और दीपक दोनों के साथ संबंध थे। साक्षर अमन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर अमन ने दीपक के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

Thu, 2 April 2026 04:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
रिलेशन का दबाव बना रहा था; किन्नर ने शादीशुदा प्रेमी का दोस्तों से कराया मर्डर; साक्षर हत्याकांड में खुलासा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक किन्नर ने अपने शादीशुदा प्रेमी के रिलेशन बनाने के दबाव के चलते साजिश के तहत दोस्तों से हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसजेंडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

साक्षर की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मृतक की पहचान सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बिलसूरी गांव निवासी 24 वर्षीय साक्षर कौशिक के रूप में हुई है। साक्षर की करीब डेढ़ साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। परिवार में वह अपने पिता संजीव कौशिक के साथ ड्राई क्लीनिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, 30 मार्च की रात उसका दोस्त और पड़ोसी देवेश उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। देवीपुरा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 10:48 बजे दोनों साथ जाते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद साक्षर लापता हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन को छेड़ने पर 2 भाईयों ने कत्ल कर दोस्त को गाड़ा, 240 दिन बाद मिला कंकाल
ये भी पढ़ें:खुलासा: प्रेमी देवर और उसके दोस्तों से कराई पति की हत्या, फिर जमीन में गाड़ा

पहचान छिपाने के लिए ईंट से चेहरा कुचला

काफी तलाश के बाद भी जब साक्षर का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को जंगल में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान साक्षर के रूप में की। शव की हालत बेहद खराब थी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया था।

हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया

पुलिस ने शक के आधार पर देवेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों दीपक और शुभम के साथ मिलकर चंदेरू गांव के एक बाग में शराब पार्टी की थी। इसी दौरान साक्षर से विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोसी महिला की गर्दन काटी, ढाई साल के मासूम को जिंदा जमीन में गाड़ा

किन्नर से रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा था साक्षर

जांच के दौरान पुलिस किन्नर अमन उर्फ अवंतिका तक पहुंची, जो इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमन के साक्षर और दीपक दोनों के साथ संबंध थे। साक्षर अमन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर अमन ने दीपक के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी शंकर प्रसाद के अनुसार, चारों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।