president draupadi murmu reached gorakhpur mayor handed over key of city rousing welcome from airport to circuit house राष्ट्रपति के गोरखपुर पहुंचते ही मेयर ने सौंपी शहर की चाबी, एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राष्ट्रपति के गोरखपुर पहुंचते ही मेयर ने सौंपी शहर की चाबी, एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत

एयरपोर्ट पर जब गोरखपुर के मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को शहर की चाबी भेंट की तो वहां सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन शुक्ल आदि मौजूद रहे। मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने शहर की चाबी सौंपते वक्त संक्षेप में इसकी परंपरा भी बताई। राष्ट्रपति का आज और कल गोरखपुर में दो दिन का कार्यक्रम है।

Mon, 30 June 2025 04:00 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
राष्ट्रपति के गोरखपुर पहुंचते ही मेयर ने सौंपी शहर की चाबी, एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक जोरदार स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौर पर गोरखपुर पहुंची हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गोरखपुर के मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से शहर की चाबी (चांदी की बनी हुई) सौंपी। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक राष्ट्रपति का गोरखपुर में जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रपति के स्वागत में सड़क के किनारे बड़ी संख्या में बच्चे और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग खड़े दिखाई दिए। स्कूली बच्चे भी हाथ में तिरंगा झंडा लिए पहुंचे। जहां कहीं से राष्ट्रपति का काफिला गुजरा बड़े और बच्चे हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते नजर आए।

उधर, एयरपोर्ट पर जब मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को शहर की चाभी भेंट की तो वहां सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन शुक्ल आदि मौजूद रहे। मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने शहर की चाबी सौंपते वक्त संक्षेप में इसकी परंपरा भी बताई। राष्ट्रपति का आज और कल गोरखपुर में दो दिन का कार्यक्रम है। इस दौरान वह प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण सहित तीन बड़े शिक्षा संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

गोरखपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते स्कूल बच्चे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह-सुबह पूर्व चेयरमैन के घर पहुंच गईं महिलाएं, हाथ-पैर बांध कीचड़ से नहला डाला

सोमवार को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी। एक जुलाई को पूर्वाह्न में पिपरी भटहट स्थित राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी। अपराह्न में महायोगी गोरखनाथ विवि आरोग्यधाम, अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवरिया में व्यापारी के बेटे को गोली मारी, तड़पता देख लोगों ने बुलाई पुलिस

राष्ट्रपति का 45 स्थानों पर किया जाएगा स्वागत

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए गोरखपुर में जोरदार तैयारियां की गई हैं। जिन मार्गो से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उन सभी मार्गों को सुंदर कलाकृतियों से सजा दिया गया है। दो दिनों तक राष्ट्रपति गोरखपुर में रहेंगी। इस दौरान 45 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।