businessman s son shot in deoria people called police after seeing him writhing in pain on road his condition critical देवरिया में व्यापारी के बेटे को गोली मारी, सड़क पर तड़पता देख लोगों ने बुलाई पुलिस; हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवरिया में व्यापारी के बेटे को गोली मारी, सड़क पर तड़पता देख लोगों ने बुलाई पुलिस; हालत गंभीर

किशोर को लोगों ने सड़क पर तड़पता देखा तो पुलिस और घरवालों को खबर की। सूचना मिलते ही परिवारीजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। घायल किशोर को वे आनन-फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Mon, 30 June 2025 02:41 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
देवरिया में व्यापारी के बेटे को गोली मारी, सड़क पर तड़पता देख लोगों ने बुलाई पुलिस; हालत गंभीर

यूपी के देवरिया में बाइक से घर लौट रहे एक व्यापारी के बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर कर तड़पने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किशोर को सड़क पर तड़पता देखा तो पुलिस और घरवालों को खबर की। सूचना मिलते ही परिवारीजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। घायल किशोर को वे आनन-फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए। देवरिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद किशोर को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना, देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मझरटिया गांव की है। यहां के रहने वाले संतोष मद्धेशिया की देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर कपड़े की दुकान है। रविवार की देर रात संतोष का दूसरे नंबर का पुत्र अजय मद्धेशिया (उम्र 18 वर्ष) किसी काम से जिला मुख्यालय गया था। काम निपटाने के बाद देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर ने कपड़े उतरवाए, नंगा कर तान दी रिवॉल्वर; स्टूडेंट ने प्रोफेसर पर लगाए आरोप

अभी वह देवरिया कसया मार्ग स्थित बैकुंठपुर एंप्लॉयमेंट ऑफिस के सामने पुलिया के पास पहुंचा ही था कि बदमाशों ने बाइक ओवरटेक करके उसे गोली मार दिया। गोली लगते ही वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक के सड़क पर गिरने की शोर सुनकर आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बताइए क्या डील किया? जब कानपुर में महिला IPS और MLC में ठन गई; जानें क्या हुआ

अजय ने गोली लगने की बात बताते हुए परिजनों को जानकारी देने की बात कही। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उसके पिता संतोष और रामपुर कारखाना थाने पर दे दिया। परिजन घायल अजय को लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसे कमर में गोली लगी है। परिजनों के मुताबिक अभी अजय की हालत गंभीर है। जल्द ही गोली निकालने के लिए उसका ऑपरेशन होगा। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस अपने स्तर पर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।