Prepare for heat now avoid power cuts during Holi directs Energy Minister AK Sharma गर्मी को लेकर अभी से करें तैयारी, होली पर न हो बिजली कटौती, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्मी को लेकर अभी से करें तैयारी, होली पर न हो बिजली कटौती, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का निर्देश

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि गर्मियों के लिए अभी से तैयारियां करें। गर्मियों से पहले ही अनुरक्षण कार्य करवा लिए जाएं। ट्रांसफॉर्मर, लाइन, केबल, तेल परिवर्तन व अन्य तकनीकी काम समय रहते पूरे किए जाएं, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को समस्या न हो।

Fri, 27 Feb 2026 11:00 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
गर्मी को लेकर अभी से करें तैयारी, होली पर न हो बिजली कटौती, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का निर्देश

UP News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने होली में बिजली कटौती न किए जाने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान प्रदेश में कहीं भी अनावश्यक विद्युत कटौती न हो और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना न घटे। मंत्री ने होली के अलावा गर्मियों में बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि गर्मियों के लिए अभी से तैयारियां करें। गर्मियों से पहले ही अनुरक्षण कार्य करवा लिए जाएं। ट्रांसफॉर्मर, लाइन, केबल, तेल परिवर्तन व अन्य तकनीकी काम समय रहते पूरे किए जाएं, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को समस्या न हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन डा आशीष गोयल ने भी स्पष्ट किया कि गर्मियों में ट्रांसफॉर्मर जलने या अनावश्यक बिजली कटौती की स्थिति में संबंधित अधिशासी अभियंताओं और एसडीओ की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत ट्रांसफॉर्मर जलने जैसे बहाने स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बिजली बिल राहत योजना के अंतिम दिन के पहले सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से फोन पर संपर्क करके उन्हें योजना में शामिल करने के आदेश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंफ्रास्ट्रक्चर, मूलभूत सुविधाओं को बनाएं और बेहतर: ब्रजेश पाठक

अमौसी से आ रही शिकायतों पर जताई नाराजगी

एके शर्मा ने लखनऊ के अमौसी क्षेत्र में लगातार आ रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने मध्यांचल एमडी रिया केजरीवाल को संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने सिद्धार्थनगर, मथुरा, झांसी, ललितपुर व बांदा जैसे जिलों में प्राप्त शिकायतों के जल्द समाधान के भी निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले योगी ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, सैलरी और छुट्टी का आदेश जारी

विजिलेंस ड्यूटी में लगे ड्राइवर बदलें

मंत्री ने विजिलेंस जांच की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि छोटे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करने के बजाय बड़े प्रतिष्ठानों व बड़े स्तर पर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विजिलेंस ड्यूटी में लगे ड्राइवरों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। इस पर एमडी पंकज कुमार ने 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराने का आश्वासन दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, कल खुले रहेंगे ऑफिस और बैंक

पीएम आवास योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: एके शर्मा

दो दिन पहले हुई मीटिंग में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। सरकार की मंशा है कि शहरी विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। नगर विकास मंत्री ने संगम सभागार लखनऊ में बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की प्रगति की गहन समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि पात्र लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराएं। लंबित आवासों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराए तथा जिन लाभार्थियों की किस्तें लंबित हैं, उनका भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाकर वास्तविक पात्रों को जोड़ने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नियमित भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।