up employees good news holi cm yogi ordered to disburse salaries pension before festival this day public holiday होली से पहले सीएम योगी ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, सैलरी और छुट्टी को लेकर आदेश जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली से पहले सीएम योगी ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, सैलरी और छुट्टी को लेकर आदेश जारी

सीएम योगी ने कहा है कि होली के मौके पर सभी विभाग वेतन और मानदेय देने के लिए तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी है। अब होली की छुट्टी, दो, तीन और चार मार्च को रहेगी। इसके एवज में शनिवार यानि 28 फरवरी को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और ट्रेजरी खुले रहेंगे।

Fri, 27 Feb 2026 10:03 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
होली से पहले सीएम योगी ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, सैलरी और छुट्टी को लेकर आदेश जारी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। इस बार उनकी होली को और चटकार बनाते हुूए सीएम योगी ने सैलरी और छुट्टी को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही को सैलरी मिल जाएगी। राज्यकर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों के साथ ही सभी आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाई कर्मी समेत सभी कैटेगरी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय देने का आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसके साथ ही होली के उपलक्ष्य में एक और दिन छुट्टी का ऐलान भी किया गया है। होली के मौके पर सीएम योगी ने तीन मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले दो और चार मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। अब तीन मार्च को भी अवकाश रहेगा। इसके बदले कल यानि शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और ट्रेजरी (कोषागार) कार्यदिवस (Working day) की तरह खुले रहेंगे।

शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सभी संविदा और आउटसोर्स के साथ सभी कर्मचारियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश पर पहले ही राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन देने के आदेश हो गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन और मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होलिका दहन 2026: एक घंटा 12 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें सटीक समय और तिथि

आदेश के पालन में लापरवाही न हो

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवकाश, सैलरी और पेंशन जारी के आदेश में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन और मानदेय देने के लिए तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें। तीन मार्च का अवकाश घोषित होने के बाद अब होली की छुट्टी, दो, तीन और चार मार्च को रहेगी। मुख्यमंत्री ने अवकाश और वेतन भुगतान संबंधी आदेशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होगी होलिका दहन पूजा, जानें किसे नहीं देखना चाहिए होलिका दहन

त्योहार पर घर जाने वालों को बड़ी राहत

होली के मौके पर तीन मार्च की छुट्टी से खासकर उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो अपने घरों से बाहर किसी अन्य जिलों में तैनात रहते हैं और त्योहारों पर ही घर जा पाते हैं। पहले दो और चार मार्च को ही होली का अवकाश घोषित था। इससे बीच में एक दिन तीन मार्च को लोगों को ड्यूटी के लिए अपने कार्यस्थल पर लौटना पड़ता और फिर चार मार्च को होली के अवकाश के दिन वे परिवार से दूर रह जाते। अब तीन दिन लगातार अवकाश से उन्हें अपने परिवार के साथ आराम से होली मनाने और वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।