यूपी में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, लगातार चार दिन रहेगी छुट्टी, कल खुलेंगे ऑफिस और बैंक
सीएम योगी ने प्रदेश में तीन मार्च का सार्वजनिक अवकाश रखने का आदेश जारी किया है। पहले दो और चार मार्च को होली की छुट्टी थी, लेकिन तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

UP Government यूपी में सरकारी ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। होली के त्योहार को देखते हुए यूपी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने प्रदेश में तीन मार्च का सार्वजनिक अवकाश रखने का आदेश जारी किया है। पहले दो और चार मार्च को होली की छुट्टी थी, लेकिन तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते सभी दफ्तर बंद रहेंगे। इस हिसाब से होली पर लगातार चार दिन ही छुट्टी का आनंद मिलेगा। हालांकि तीन मार्च के एवज में शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और कोषागार सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने संविदा व आउटसोर्स के साथ सभी कर्मियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर पहले ही राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन देने के आदेश हो गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही वेतन व मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन व मानदेय देने के लिए तय समयसीमा का कड़ाई से पालन करें। तीन मार्च का अवकाश घोषित होने के बाद अब होली की छुट्टी, दो, तीन व चार मार्च को रहेगी। मुख्यमंत्री ने अवकाश और वेतन भुगतान संबंधी आदेशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।
सीएम योगी के जापान-सिंगापुर दौरे से 1.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन
मुख्यमंत्री ने निर्देशों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने को कहा। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और ऑटोमोबाइल विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर जोर दिया गया। सरकार ने इस यात्रा को 2029-30 तक राज्य को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।




साइन इन