यूपी के इस जिले में एक लाख बकायेदारों के कनेक्शन काटने की तैयारी, किन लोगों पर कसेगा शिकंजा?
शाहजहांपुर में बिजली बकाया वसूली को लेकर बिजली निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और मीटर उखाड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी शाहजहांपुर में बिजली बकाया वसूली को लेकर बिजली निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और मीटर उखाड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने जेई और एसडीओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में बढ़ते बकाए को देखते हुए बड़े बकाएदारों को डिफॉल्टर घोषित कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त टीमें बनाई गई हैं, जो बकाएदारों के कनेक्शन काटने और मीटर हटाने की कार्रवाई करेंगी। निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में 20 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले करीब एक लाख उपभोक्ता हैं। इनमें सबसे अधिक बकाया जलालाबाद क्षेत्र में और दूसरे स्थान पर चिनौर क्षेत्र में दर्ज किया गया है। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीओ को वसूली के लक्ष्य दिए गए हैं और नियमित निगरानी की जाएगी।
कानपुर में बैलेंस जीरो होते ही कटेगी स्मार्ट मीटरों की बिजली
स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का बैलेंस शून्य होते ही बिजली कटने की कवायद शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। शहर में अभी नई विधा यानी फोरजी तकनीक के लगे एक लाख 39 हजार मीटरों में 91 लाख स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो चुके हैं। इसमें भी 69 हजार उपभोक्ताओं ने मीटरों को रिचार्ज नहीं कराया है, जिसमें उनका निगेटिव बैलेंस चल रहा है और केस्को का इनपर 12.5 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। केस्को प्रबंधन ने शुक्रवार को इन उपभोक्ताओं की बिजली बंद करने का फैसला लिया है। बिजली कटने के बाद रिचार्ज कराने पर बिजली स्वत: जुड़ जाएगी। 28 हजार लोगों को कॉल कर किया अलर्टस्मार्ट मीटर रीचार्ज न कराने वाले 69 हजार उपभोक्ताओं में 28 हजार उपभोक्ताओं को केस्को कॉल कर अलर्ट कर चुका है। वह स्मार्ट मीटर एप और यूपीपीसीएल या केस्को की वेबसाइट से बैलेंस की जानकारी कर सकते हैं।
अपना बैलेंस चेक कर लें उपभोक्ता
निगेटिव बैलेंस के मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनके पास अभी एसएमएस नहीं पहुंचे हैं, उनका नंबर सर्वर पर अपडेट किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर उपभोक्ता स्वयं ही अपना बैलेंस चेक कर लें, जिससे भविष्य में बिजली कटने से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। केस्को ने अक्तूबर से स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करना शुरू किया है। चार महीने में 12.50 करोड़ रुपये का रीचार्ज बकाया होने से केस्को को राजस्व क्षति हुई है।कोटस्मार्ट मीटरों का खाता बैलेंस निगेटिव होते ही बिजली काटने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने कहा, निगेटिव बैलेंस जितने का होगा, उतना रीचार्ज कराकर आगे खर्च होने के हिसाब से रीचार्ज करा लें। रीचार्ज कराते ही आधे से एक घंटे के भीतर बिजली स्वत: चालू हो जाएगी।




साइन इन