prepaid meter system ends in up electricity bill will be issued as before government backtracks on smart meters यूपी में प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, पहले की तरह बिल आएगा; स्मार्ट मीटर पर नरम पड़ी सरकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, पहले की तरह बिल आएगा; स्मार्ट मीटर पर नरम पड़ी सरकार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह ही काम करेंगे। पहले से रीचार्ज कराने की बजाए उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा। बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के प्रीपेड किए गए मीटर पोस्टपेड में बदले जाएंगे। नए कनेक्शन में भी प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म होगी।

Mon, 4 May 2026 09:36 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, पहले की तरह बिल आएगा; स्मार्ट मीटर पर नरम पड़ी सरकार

UP News : उत्तर प्रदेश में प्रीपेड मीटर को लेकर शहर-शहर में मचे बवाल पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। प्रीपेड मीटर की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। निर्णय लिया गया है कि स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह ही काम करेंगे। अब पहले से बिजली का रीचार्ज कराने की बजाए उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा। बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के प्रीपेड किए गए मीटर पोस्टपेड में बदले जाएंगे। यही नहीं, नए कनेक्शन में भी प्रीपेड की अनिवार्यता खत्म होगी।

सोमवार शाम इस महत्वपूर्ण फैसले की प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ‘मैंने पहले भी कहा था ‘उपभोक्ता देवो भव:’। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया गया है। निर्णय के बारे में बिंदुवार जानकारी देने हुए ऊर्जा मंत्री ने आगे लिखा कि इस निर्णय के अनुसार अब सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही काम करेगा। अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर घमासान के बीच नई दिक्कत, डाटा गायब, लॉगइन में मुश्किल

उन्होंने लिखा कि जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें। उन्होंने लिखा कि आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के लिए लिखा कि विभाग को भी यह पुनः निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीपेड मीटर जरूरी नहीं, लेकिन उसके बिना कनेक्शन नहीं देते; UPPCL पर अवमानना केस
ये भी पढ़ें:प्रीपेड मीटर में नेगेटिव बैलेंस पर नया सिस्टम, जीरो से नीचे वालों को बड़ी राहत
ये भी पढ़ें:प्रीपेड मीटर मामले में UPPCL को नोटिस, क्यों न एक-एक लाख जुर्माना लगाया जाए?

ऊर्जा मंत्री ने लिखा कि साथ ही यह भी कहा गया है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता को दस किस्तों में बिजली बिल भरने की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का काम स्थगित कर दिया गया है। लिखा कि फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है। गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न उठानी पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दी है। ऊर्जा मंत्री ने अंत में जनता से फिर अपील करते हुए लिखा कि आपका सहयोग प्रार्थनीय है। अपने पोस्ट की अंतिम लाइन में उन्होंने लिखा-‘माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन। सबको शुभकामना।’

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।