बदले रेल रूट, प्रयागराज होकर गुजरेंगी कई ट्रेनें
Prayagraj News - प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और छपरा रूट की करीब 31 महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को नए मार्गों पर चलाया जाएगा और कुछ स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जौनपुर स्टेशन पर प्रस्तावित यार्ड रिमॉडलिंग के कारण प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और छपरा रूट की करीब 31 महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को उनके मूल मार्ग से हटाकर प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं, प्रयागराज छिवकी समेत जौनपुर, मिर्जापुर और विंध्याचल जैसे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है।एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 09065-66 सूरत-छपरा साप्ताहिक ट्रेन छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन पर रुकेगी। इसी तरह 15231-32 बरौनी-गोंदिया 27 मई तक बदले मार्ग से संचालित होंगी।
19045 सूरत-धावे और 19046 धावे-सूरत एक्सप्रेस को भी छिवकी के बजाय प्रयागराज जंक्शन होकर चलाया जाएगा। वहीं 04055-56 बलिया-आनंद विहार जंक्शन के बजाय छिवकी स्टेशन से संचालित किया जाएगा। इस यार्ड रिमॉडलिंग का सबसे अधिक प्रभाव बिहार और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन