जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए ट्रेनों के पूर्व में हुए मार्ग परिवर्तन में संशोधन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 4, 11, 18 और 25 मई को सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं-बनारस-वाराणसी जं-वाराणसी सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
Varanasi News - वाराणसी में जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 4, 11, 18 और 25 मई को सूरत-छपरा विशेष गाड़ी नए मार्ग से चलेगी। इसके अतिरिक्त, अन्य तारीखों पर भी अलग-अलग ट्रेनों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है।

वाराणसी। जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए ट्रेनों के पूर्व में हुए मार्ग परिवर्तन में संशोधन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 4, 11, 18 और 25 मई को सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं-बनारस-वाराणसी जं-वाराणसी सिटी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। 13, 20 और 27 मई को छपरा-सूरत विशेष गाड़ी औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं-बनारस-प्रयागराज जं.-मानिकपुर होकर जाएगी। 13 से 27 मई तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 12 से 26 मई तक मानिकपुर-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार होकर जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन