जौनपुर यार्ड में रिमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला
Ghazipur News - पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन और ठहराव में संशोधन किया है। यात्रियों को 9 मई से 27 मई तक बदलाव का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन और ठहराव में संशोधन किया है। यह कार्य प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक के तहत किया जा रहा है, जिससे नौ मई से 27 मई तक यात्रियों को बदलाव का सामना करना पड़ेगा। सूरत से चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी अब मानिकपुर-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी सिटी-औंड़िहार मार्ग से चलेगी और प्रयागराज छिवकी, जौनपुर और केराकत स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार छपरा-सूरत 09066 गाड़ी का भी मार्ग बदला गया है। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 15231 और गोंदिया-बरौनी 15232 का भी मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिससे जौनपुर, मिर्जापुर, विन्ध्याचल और कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा।
वहीं छपरा-दिल्ली और दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज के रास्ते किया गया है, जिससे गाजीपुर सिटी, औंड़िहार और जौनपुर जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन