Temperature Surges Above 40 C After Western Disturbance Subsides दिन का तापमान 40 डिग्री पार, रात का लुढ़का, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

दिन का तापमान 40 डिग्री पार, रात का लुढ़का

Prayagraj News - पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव कम होने के बाद तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अप्रैल का सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, जिसमें तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

Tue, 14 April 2026 10:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
दिन का तापमान 40 डिग्री पार, रात का लुढ़का

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अप्रैल माह का सबसे अधिक दिन का तापमान रहा। इससे पहले 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर

यानी 24 घंटे में 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन में पहली बार पारा गया 40 के पार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम: राजधानी में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।