Power Outages Surge in Baghpat Amid Rising Heat Transformers Overload and Failures धधक उठे विद्युत ट्रांसफार्मर, लगी आग, Bagpat Hindi News - Hindustan
More

धधक उठे विद्युत ट्रांसफार्मर, लगी आग

Bagpat News - बागपत में गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों पर लोड बढ़ रहा है। पावर कॉरपोरेशन के प्रयास विफल हो गए हैं, जिसके कारण उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कई ट्रांसफार्मर धधक उठे और आग लगने की घटनाएं हुईं। विद्युत आपूर्ति में बाधा और बढ़ने की संभावना है।

Fri, 24 April 2026 11:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share
धधक उठे विद्युत ट्रांसफार्मर, लगी आग

बागपत। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों पर भी लोड बढ़ता जा रहा है। गर्मी शुरू होने से पहले पावर कॉरपोरेशन द्वारा किए गए ढेरों प्रयास और दावे फिर से हवाई साबित हो रहे हैं। विद्युत कटौती की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत रात्रि भी ओवरलोड के चलते शहर में जगह-जगह रखे ट्रांसफार्मर धधक उठे, कुछ ट्रांसफार्मर से धुआं निकलता रहा तो कुछ में आग तक लग गई। छपरौली रोड, बावली रोड, शाहमल एंक्लेव में रखे ट्रांसफार्मर व लाइनों में आग लगने से विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी के दबाव में चरमराई बिजली व्यवस्था, कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप

जगह-जगह एबीसी लाइन में भी आग लगने से आए फाल्ट के कारण विभिन्न कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति घंटों तक ठप रही। इस गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर छपरौली रोड पर पूर्वी यमुना नहर की पुलिया निर्माण के चलते लाइन शिफ्टिंग का काम दो दिनों से हो रहा है। इस वजह से शुक्रवार को भी फीडर नंबर दो, चार, पांच, छह की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बंद रहेगी। शहर के करीब 80 फ़ीसदी हिस्से की विद्युत आपूर्ति शाम तक बन्द रहेगी। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी कई गुना बढ़ जाएगी। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि गर्मी से पहले ही कर दी गई थी। जगह-जगह रखे ट्रांसफार्मर व लाइनों को भी बदल दिया गया था और यह दावा किया गया था कि गर्मी के दिनों में विद्युत कटौती नहीं होगी और ट्रांसफार्मर भी नहीं फुकेंगे। इसके बावजूद पावर कारपोरेशन के सभी प्रयास और दावे विफल साबित हो गए हैं। अभी तो मई और जून का महीना भी शेष है, ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति में हांफ रहा विभाग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली का लोड नहीं झेल पा रहे ट्रांसफॉर्मर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।