Power Outages in Prayagraj Amid Rising Heat Multiple Areas Affected रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली

Prayagraj News - प्रयागराज में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों में फ्यूज उड़ने और केबल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे लोग घंटों अंधेरे में रहे। धूमनगंज क्षेत्र के केंद्राचल फीडर में केबल बॉक्स में धमाका होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत कार्यों के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।

Sun, 19 April 2026 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। रात के समय भी लोड बढ़ने से कई इलाकों में फ्यूज उड़ने, केबल फटने और ट्रिपिंग की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा।धूमनगंज क्षेत्र के केंद्राचल फीडर में शनिवार रात केबल बॉक्स में धमाका हो गया, जिससे कबीर मंदिर, मनोहरपुरा, सैनिक कॉलोनी और न्याय नगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद सप्लाई बहाल हो सकी। दारागंज के नागवासुकि फीडर में भी शनिवार रात दस बजे से आधी रात तक बिजली गुल रही। देर रात सप्लाई आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।करेली

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में उड़ा डीओ, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

इलाके के करैलाबाग, सोला मार्केट और लाल कॉलोनी में रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक बिजली बाधित रही। इस दौरान एसडीओ राम खिलावन ने जेई और नाइट ड्यूटी कर्मियों की क्लास लगाई। टीम ने रात करीब सवा दो बजे पहुंचकर फॉल्ट ठीक किया। अतरसुइया में आधी रात कंडक्टर में आग लगने से बिजली गुल हो गई। गुजराती मोहल्ला और अटाला में भी ट्रिपिंग के कारण करीब एक-एक घंटे बिजली नहीं रही। डॉक्टर बनर्जी फीडर भी दोपहर तीन बजे ट्रिप कर गया।इसके अलावा मरम्मत कार्यों के चलते दरियाबाद के पीपल चौराहा और कटेहरा इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रखी गई। दारागंज के भारद्वाज ट्रांसफार्मर में चिंगारी निकलने से भी सप्लाई प्रभावित हुई। मधवापुर फीडर और हीवेट रोड क्षेत्र में भी ब्लॉक लेकर कार्य किए जाने के कारण घंटों बिजली गुल रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिनोद नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।