Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPower Outage in Binod Nagar Residents Face 5-Hour Electricity Crisis
बिनोद नगर में पांच घंटे गुल रही बिजली
धनबाद के बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को शनिवार को पांच घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। फ्यूज उड़ने के कारण बिजली शाम चार बजे चली गई और रात नौ बजे के बाद फिर से बहाल की गई। गर्मी बढ़ने के साथ यह समस्या अक्सर होती है, जिससे लोग परेशान हैं।
Sun, 19 April 2026 01:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद

धनबाद। बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर के आसपास रह रहे लोगों को पांच घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। शनिवार को क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया। इससे एक फेज बिजली चली गई। लोग परेशान रहे। बिजली शाम चार बजे गई, जिसकी मरम्मत कर रात नौ बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। जब जाकर लोगों को राहत हुई। लगातार इतनी देर तक बिजली नहीं होने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। इससे हर कोई परेशान रहा। बता दें कि गर्मी बढ़ते ही यह समस्या अक्सर उत्पन्न हो रही है। विभाग लाख दावा कर ले लेकिन सच्चाई यह है कि एक फेज बिजली उड़ने की समस्या कम नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें:बिजली विभाग ने किया कॉल सेंटर का गठन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन