Extreme Heat Wave in Prayagraj Temperatures Soar to 45 7 C तवे जैसी तपी धरती, 45.7 डिग्री ने शहरियों को झुलसाया, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

तवे जैसी तपी धरती, 45.7 डिग्री ने शहरियों को झुलसाया

Prayagraj News - प्रयागराज में बैसाख की गर्मी ने जेठ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12 से 4 बजे तक सड़कें सुनसान रहीं। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं और कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार से तापमान में गिरावट आएगी।

Sun, 26 April 2026 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
तवे जैसी तपी धरती, 45.7 डिग्री ने शहरियों को झुलसाया

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। बैसाख की गर्मी जेठ का रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। रविवार को भी संगमनगरी तवे की तरह तपती रही। भीषण गर्मी के कारण दोपहर 12 से चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में जो भी दो पहिया वाहनों, ई-रिक्शा या ऑटो पर निकला उसे ऐसे लगा मानो शरीर झुलस जाएगा। गमझा, तौलिया, दुपट्टा आदि से चेहरा ढकने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर रहे। छत पर लगी टंकी का पानी इतना अधिक गर्मी हो गया कि हाथ-मुंह धुलना मुश्किल लग रहा था। कूलर-पंखा से राहत क्या मिले कई घरों में एसी भी फेल हो गए।रविवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Rain: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो बांदा के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। रविवार को बांदा का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 29 अप्रैल 2022 को प्रयागराज में अप्रैल महीने का सर्वाधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं देशभर में गर्मी के हालात पर गौर करें तो टॉप आठ गर्म शहरों में संगमनगरी भी शामिल रही। बांदा से अधिक तापमान महाराष्ट्र के अकोला और अमरावर्ती में दर्ज किया गया। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26.3 रहा जिसके चलते रात में भी बेचैनी बनी रही है।फिलहाल सोमवार को भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से लू में कमी आएगी। फिलहाल शहरी इसी बात से चिंता में डूबे हैं कि 15 मई से जब जेठ का महीना शुरू होगा तब कितनी गर्मी झेलनी होगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के के. बनर्जी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, एक-दो दिन बाद चिलचिलाती गर्मी से राहत के आसार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: आसमान से बरसती आग में बांदा 47.4 डिग्री पर तपा, प्रयागराज-वाराणसी 45 डिग्री के पार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।