Excitement for Self-Enumeration in 2027 Census in Prayagraj साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना

Prayagraj News - प्रयागराज में जनगणना 2027 के लिए स्वगणना को लेकर नागरिकों में जोश है। दूसरे दिन साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना कराई। अफसरों ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वगणना में अपना नाम दर्ज कराएं। मंडलायुक्त ने सभी से भाग लेने की अपील की है।

Fri, 8 May 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने की स्वगणना

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 में स्वगणना को लेकर नागरिकों में जोश और उत्साह है। दूसरे दिन शाम तक साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना करा ली थी। जबकि रात में और लोग इसे करा सकते हैं। अफसर लगातार नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वो जनगणना में अपना नाम दर्ज कराएं, जिससे आखिरी दिन जो आंकड़े रहें वो पूरी तरह से सही रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Census 2027: 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना, संभालकर रखें सेल्फ एनुमरेशन आईडी

स्वगणना के दूसरे दिन की जानकारी

स्वगणना के दूसरे दिन स्थानीय स्वशासन का दिन रखा गया था। नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों में अफसरों व कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों के पास जाकर उनका नाम भरवाया गया। साथ ही सबसे अपील की गई है कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है, वो अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वो स्वगणना में भाग लें, जिससे सभी का नाम रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के इस काम में सभी आगे आएं। जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह ने बताया कि फिलहाल स्वगणना चल रही है। साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना करा ली है। जो लोग बचे हैं वो 21 मई तक इसे कराएं और अपना नाम भरवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसदों, विधायकों सहित अफसरों ने भरा स्वगणना फॉर्म

स्वगणना की प्रक्रिया

स्वगणना की आईडी देनी होगी

प्रगणक को किसी प्रकार का दस्तावेज या ओटीपी नहीं देनी है। केवल स्वगणना के दौरान जब प्रक्रिया पूरी होगी तो एक स्वगणना आईडी आएगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इसे सेव कर लें और जब भी प्रगणक आपके यहां आएं तो यही स्वगणना आईडी उनसे शेयर करें। इसके अलावा कोई दस्तावेज या मोबाइल पर ओटीपी नहीं देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सांसद रवि किशन समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की स्वगणना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।