BJP to Protest Against Opposition s Rejection of Nari Shakti Vandan Bill on April 20 पूरे प्रदेश में भाजपा का 20 अप्रैल को आक्रोश मार्च , Patna Hindi News - Hindustan
More

पूरे प्रदेश में भाजपा का 20 अप्रैल को आक्रोश मार्च

भाजपा 20 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेगी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष महिला विरोधी है और भाजपा मजबूती से इस षड्यंत्र का जवाब देगी। महिलाएं विधेयक के गिरने से ठगी महसूस कर रही हैं।

Sat, 18 April 2026 09:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
पूरे प्रदेश में भाजपा का 20 अप्रैल को आक्रोश मार्च

भाजपा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा में पारित न होने देने के विरोध में 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आक्रोश मार्च निकालेगी। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस संबंध में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में विपक्ष को महिला विरोधी बताया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को जनता के बीच बेनकाब करने के लिए भाजपा पूरी मजबूती के साथ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि हम सड़क पर उतरकर इस षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति के अपमान का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस

‎उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, सपा पार्टी के लोग नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में गिर जाने पर मिठाइयां बांट रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। इन लोगों को समय आने पर एहसास होगा कि इनकी यह खुशी उन्हें कितनी महंगी पड़ेगी। ये लोग अपने घरों से जहां भी निकलेंगे, वहां इनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होंगे।‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधेयक के गिर जाने के बाद पूरे देश की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। जब यह विधेयक पारित नहीं हो सका, तो महिलाएं हतप्रभ और नि:शब्द रह गईं। इंडी गठबंधन सहित अन्य दलों के आचरण और कार्यशैली में महिला-विरोधी रवैया स्पष्ट हो गया है। यह भारत की नारी है जिस तरह से इनका अपमान किया गया है, उसे वे भूल नहीं सकतीं।बैठक में संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, पूर्व मंत्री रमा निषाद, सजल झा, प्रीति शेखर, अनामिका पासवान, सिद्धार्थ शम्भू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, उपाध्यक्ष आशा देवी ने भी अपने विचार रखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति अधिनियम का विरोध करने वालों पर हो कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध जताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।