Gopal Rai Protests Against Congress and SP for Blocking Women s Empowerment Bill नारी शक्ति अधिनियम का विरोध करने वालों पर हो कार्रवाई, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति अधिनियम का विरोध करने वालों पर हो कार्रवाई

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गोमती नगर

Sat, 18 April 2026 06:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
नारी शक्ति अधिनियम का विरोध करने वालों पर हो कार्रवाई

लखनऊ, संवाददाता। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने गोमती नगर स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को सदन में गिराकर कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों से उन्हें वंचित करने का प्रयास किया है, जो निंदनीय है। मैं देश का जागरूक नागरिक होने के नाते इसकी कड़ी निंदा करता हूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का गिरना केवल एक विधेयक का गिरना नहीं है बल्कि यह उन अनगिनत सपनों का ठहर जाना है, जो हर उस स्त्री ने देखे हैं जो अपने अस्तित्व को केवल चार दीवारों तक सीमित नहीं रखना चाहती।इस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

महत्वपूर्ण विधेयक का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाना है, जो भारतीय संविधान में निहित समानता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप है। ऐसे में कुछ सांसदों द्वारा इस विधेयक के विरोध में मतदान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। यह आचरण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बाधा के रूप में देखा जा सकता है। जनभावनाओं के विपरीत भी है। उन्होंने परिषद की ओर से राष्ट्रपति से मांग की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले सांसदों के आचरण की संवैधानिक एवं नैतिक दृष्टि से समीक्षा कराकर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा यादव ने सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; बोलीं- नारी शक्ति इन्हें माफ नहीं करेगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनी सदन की विशेष बैठक स्थगित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।