पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
Prayagraj News - प्रयागराज में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की निंदा की है। अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि ईंधन की बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत बढ़ेगी, जो राशन, सब्जियों और दैनिक जीवन की वस्तुओं को प्रभावित करेगी। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की विदेश नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की निंदा की है। अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में कहा गया कि ईंधन में इजाफे के कारण परिवहन खर्च बढ़ेंगे जिसका असर माल ढुलाई, राशन, सब्जियों और रोजमर्रा की चीज़ों पर भी पड़ेगा। कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री की गलत विदेश नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।बैठक में किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफ़रोज़ अहमद, अनूप त्रिपाठी, शाहनवाज़ कुरैशी, डॉ एडी दुबे, नयन कुशवाहा आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन