Extraction from the Public Begins Congress Lashes Out at BJP Over Rising Petrol and Diesel Prices शुरू हो गई जनता से वसूली, पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़ने पर बीजेपी पर बरसी कांग्रेस, India News in Hindi - Hindustan
More

शुरू हो गई जनता से वसूली, पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़ने पर बीजेपी पर बरसी कांग्रेस

पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी के फैसले के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि पांच राज्यों में चुनाव होते ही वसूली शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि महंगाई बढ़ने पर वद्धि दर पर भी असर पड़ेगा।

Fri, 15 May 2026 11:17 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
शुरू हो गई जनता से वसूली, पेट्रोल-डीजल के दाम पढ़ने पर बीजेपी पर बरसी कांग्रेस

कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जब विश्व बाजार में तेल की कीमत कम थी तो उनकी सरकार ने तब खूब कमाई की और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब ईंधन के रूप में जनता से 'वसूली' शुरू कर दी है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई मैन करार देते हुए लिखा, "महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल तीन-तीन रुपये महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।"

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, 'वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और रसोई गैस, पेट्रोल तथा डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तथा उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली।' उन्होंने आरोप लगाया कि अब पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में वृद्धि के बीच तथा विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मोदी सरकार ने पहले वाणिज्यिक रसोई गैस के दाम बढ़ाए और अब पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में भी वृद्धि कर दी है। रमेश ने दावा किया कि इससे महंगाई बढ़ना तय है, जो चालू वित्त वर्ष में करीब छह प्रतिशत तक पहुंच सकती है तथा आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान भी प्रभावित हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा बजट?
ये भी पढ़ें:पेट्रोल, डीजल 3-3 रुपए महंगा हुआ, अब इन 5 CNG कारों को बनाएं अपनी पहली पसंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और गैस, पेट्रोल तथा डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया।'

उन्होंने कहा कि अब जबकि प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों अमेरिका और इजराइल द्वारा पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, तो मोदी सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है।