महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला
पेज चार की लीड:महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतलामहिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित

खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में बुधवार को शहर के राजेंद्र चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जन-आक्रोश कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस एवं विपक्ष की कुंठित मानसिकता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है।
भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विपक्ष की संकीर्ण सोच के खिलाफ निरंतर संघर्ष करते रहेंगे और मां, बहन एवं बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं होने देंगे। इस अवसर पर भाजपा खगड़िया के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता अटूट है और पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री नंदू शाह, भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष वंदना पटेल, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय भाजपा नेता अक्षय सूरी, अमृत राज, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमर सिन्हा, प्रताप रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा, लोकेश साह, विशाल लहिरी, राजकिरण , मंगल शाह, विकास कुमार, कृष्णा यादव, बालकृष्ण यादव, आर्यन गोस्वामी एवं विवेक भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन