यूपी के इस जिले में बनेगा 2100 मीटर पहला केबल ब्रिज, दूधिया रोशनी से जगमगाएगा पुराना पुल
जून से पिलर पर सेगमेंट और सुपर स्ट्रक्चर रखने का काम शुरू हो जाएगा। सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सेगमेंट बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कान्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि पिलर का निर्माण 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। सिक्स लेन पर केबल ब्रिज का कार्य जुलाई से शुरू कराया जाएगा।

UP News: प्रयागराज में रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में गंगा पर बन रहा सिक्स लेन ब्रिज खास होगा। नीबी कला, छतनाग से सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी के बीच निर्माणाधीन ब्रिज पर कुल 3100 मीटर लंबाई के बीच 2100 मीटर लंबाई का पहला केबल ब्रिज बनाया जाएगा। जिसमें 150-150 मीटर की दूरी पर केबल लगाई जाएगी।
ऐसा ही केबल मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज पर दिखाई देगी लेकिन उस पर सिर्फ 800 मीटर लंबाई के दौरान 200-200 मीटर की दूरी में केबल लगाई गई जबकि रिंग रोड के केबल ब्रिज पर 14 केबल 150-150 मीटर की दूरी पर लगेगी। इस ब्रिज का निर्माण कुल 80 पिलर पर किया जा रहा है। सभी पिलर का निर्माण कार्य मई माह तक पूरा होने की संभावना है।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो जून माह से इन पिलर पर सेगमेंट व सुपर स्ट्रक्चर रखने का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसके लिए सरस्वती हाईटेक सिटी के पास सेगमेंट बनाने का कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कान्ट्रैक्टर एसपी सोनी ने बताया कि पिलर का निर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। सिक्स लेन पर केबल ब्रिज का कार्य जुलाई से शुरू कराया जाएगा।
दूधिया रोशनी में पुराने नैनी पुल से आवागमन
वहीं, पुराना यमुना पुल पर सूर्यास्त के बाद दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। वाहन, दूधिया रोशनी के बीच आवागमन करेंगे। 161 साल पुराने पुल पर नगर निगम लाइटें लगाएगा। नगर निगम को रेलवे से अनुमति मिल गई है। पुल पर पहली बार लाइट लगाई जा रही है। पुल के निर्माण से अभी तक सूर्यास्त के बाद वाहन अंधेरे में आवाजाही करते हैं। पुल के वाहन वाले दोनों ट्रैक पर लाइट लगाने की मांग लगातार हो रही थी। बीते एक साल से पुल पर लाइट लगाने की मांग तेज हो गई थी। शहरवासियों की मांग पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने नगर निगम के बिजली विभाग को पुल पर लाइट लगाने के सिलसिले में रेलवे के अफसरों से वार्ता करने का निर्देश दिया था। रेलवे ने नगर निगम को पुल पर लाइट लगाने की मौखिक स्वीकृति दे दी थी।
नगर निगम ने परीक्षण के लिए पुल पर कुछ लाइटें लगाईं। परीक्षण सफल होने के बाद नगर निगम ने पुल पर स्थाई लाइटें लगाने का निर्णय लिया। पहले इसी पुल से सभी तरह के वाहन आवागमन कर रहे थे। 2004 में नया यमुना ब्रिज बनने के बाद पुराने यमुना से भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुल पर लाइट लगाने के लिए नगर निगम ने निविदा भी निकाली है।
विधायक हर्षवर्धन ने पुल की मांग की
विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर फाफामऊ पुल के समानांतर दो लेन के ब्रिज का निर्माण करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि फाफामऊ पुल के दोनों किनारों पर चार लेन की सड़क है। जिसकी वजह से अक्सर पुल पर जाम की स्थिति रहती है। इसलिए नए ब्रिज का बनाया जाना जरूरी है।




साइन इन