prayagraj bageshwar dham dhirendra shastri hanumant katha ramrajya sanatan message मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान, रामराज्य से भरा हिन्दुस्तान चाहिए, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान, रामराज्य से भरा हिन्दुस्तान चाहिए, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। बाबा बागेश्वर ने त्रिवेणी तट से 'रामराज्य' की हुंकार भरते हुए हिंदुओं को एकजुट रहने और जात-पात में न बंटने का संदेश दिया। 

Wed, 22 April 2026 01:45 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज, संवाददाता
share
मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान, रामराज्य से भरा हिन्दुस्तान चाहिए, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

प्रयागराज में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का श्रीगणेश मंगलवार को अरैल घाट पर हुआ। श्रद्धालुओं का उत्साह भीषण गर्मी पर भारी दिखा तो बोल पड़े, काहे प्रयागराज आने पर हर कोई पूछ रहा था हम क्या चाहते हैं। अरे ‘हमें तो मंदिरों में भीड़ और सड़कों पर तूफान चाहिए, रामराज्य से भरा हिन्दुस्तान चाहिए’। इस पर तालियों की गूंज के बीच जय श्रीराम से जयकारे से कथास्थल गूंज उठा। पं. धीरेंद्र शास्त्री अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा-जो ताली नहीं बजाएगा, अगले जन्म में उसकी शादी कैंसिल हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि आखिरकार हम यहां आ ही गए। महाकुम्भ के बाद आया हूं। परीक्षाओं का समय चल रहा था, इसलिए कार्यक्रम कैंसिल हो गया लेकिन अब आ गए हैं तो तुम्हारा प्राण खाएंगे और बताओ अम्मा कैसी हो, आप सब बताओ ठीक हो, आनंद में हो..।

धीरेंद्र शास्त्री ने त्रिवेणी तट से सनानतियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। कहा कि बिंदी, तिलक व कलावा जैसे हिन्दू प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने वाले लेंसकार्ट, तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले। यह हमारे बाप का भारत है।

हिन्दुओं को समझाते हुए कहा कि आज ये लोग मंगलसूत्र पर उंगली उठा रहे हैं, एकजुट नहीं हुए तो सनातन के प्राणतत्व रामायण और गीता पर भी उंगली उठाएंगे। यह आपका पुण्य कर्म है कि सनातन का पवित्र तीर्थ प्रयागराज है। एक बात और कान खोलकर सुन लो हमें जात-पात में नहीं बंटना है हम हिन्दू है, हम सनातनी है। चाहें कोई लाख प्रयास कर लें एकजुट होकर ही रहना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज से मिलने का गजब जुनून; कमर से कार खींचकर वृंदावन पहुंचा पहलवान

हनुमानजी का चरित्र एकता सिखाता है

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम आप लोगों को आस्ट्रेलिया में सुनाई गई हनुमंत कथा से आगे की कथा सुनाएंगे। जिसका शीर्षक ‘सुंदरकांड’ है। फिर संगीतमयी सुंदरकांड की पंक्तियां सुनहू मातु मोहि अतिसय भूखा, लागि देखि सुंदर फल रूखा के जरिए हनुमानजी की महिमा का वर्णन किया। कहा कि हनुमानजी का चरित्र एकता सिखाता है। आज मंगलवार का दिन है, यहां बड़े हनुमानजी महाराज हैं, हम उन्हीं के भक्त हैं। श्रद्धालुओं की सलाह पर उन्होंने 22 व 23 अप्रैल को भीषण गर्मी की वजह से शाम पांच बजे से कथा सुनाने का निर्णय लिया। साथ ही कहा कि अंतिम दिन दरबार लगाएंगे और पर्ची निकालकर अर्जी सुनेंगे।

अर्जुन फिरोज खान बोलते रहे जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम

धारावाहिक महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले प्रख्यात कलाकार अर्जुन फिरोज खान ने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा मैं कुंती पुत्र अर्जुन आपको प्रणाम करता हूं। जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम व जय बजरंगबली का उद्घोष करते हुए कहा कि हनुमानजी की भक्ति शक्ति देती है। यहां मुझे आना ही था क्योंकि जिनके नाम में कृष्ण जुड़ा है, वहां अर्जुन रहेंगे ही। इसके पहले जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय की अगुवाई की बटुकों ने विधि-विधान से त्रिवेणी आरती की। समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह ने पं. धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरे धर्म सात-सात बच्चे पैदा कर रहे, हिंदू जागें, बागेश्वर बाबा की ललकार
ये भी पढ़ें:सनातन के विरोध पर फांसी, बागेश्वर बाबा के हिंदू राष्ट्र में ऐसे होंगे प्रावधान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।