Other religions are having seven children each, Hindus should also wake up, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri s challenge दूसरे धर्म सात-सात बच्चे पैदा कर रहे, हिंदू भी जागें, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की ललकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूसरे धर्म सात-सात बच्चे पैदा कर रहे, हिंदू भी जागें, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की ललकार

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान कथा के लिए यूपी के बांदा पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दूसरे धर्म के लोग सात-सात बच्चे पैदा कर रहे हैं। हिंदू समाज के लोग भी जागें।

Fri, 16 Jan 2026 08:44 PMYogesh Yadav बांदा, संवाददाता
share
दूसरे धर्म सात-सात बच्चे पैदा कर रहे, हिंदू भी जागें, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की ललकार

सरकार बच्चे दो ही अच्छे का नारा बुलंद कर रही है, वहीं दूसरे धर्मों के लोग सात-सात बच्चे पैदा कर अपनी जनसंख्या बढ़ाने में जुटे हैं। हिंदू समाज को जाग्रत होकर अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी। यह बातें बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को बांदा में कही। धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे चित्रकूट से बांदा पहुंचे। हनुमंत कथा से पहले शहर के एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से बात की। एक सवाल के जवाब में कहा कि जब तक हिंदू समाज के बच्चों को वेद नहीं पढ़ाए जाएंगे, तब तक वह नावेद और जावेद बनते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जिसे हिंदू या हिंदुत्व से परहेज हो, वह कथा या किसी भी धार्मिक आयोजन में शामिल न हो। बालाजी सरकार को मल्टी टैलेंटेड भगवान की संज्ञा देते हुए कहा कि हनुमानजी की कृपा से जनमानस में सनातन धर्म के प्रति जनजागृति आएगी और जीवन को सरल व सहज बनाकर भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हनुमंत कथा का आयोजन चढ़ावा के लिए नहीं बल्कि सनातन धर्म के बढ़ावा के लिए होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार का रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम, हर जिले में बनेगा यह केंद्र

उन्होंने भारत सरकार से आह्वान किया कि वैदिक शिक्षा का बढ़ावा देने के लिए गुरुकुल खोले जाएं। उन्होंने भगवान कामतानाथ की परिक्रमा व दर्शन कर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की है और कहा कि एक दिन उनकी प्रार्थना अवश्य स्वीकार होगी। कहा कि आंक्रांताओं ने सदियों तक भारत की शिक्षा व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया। तभी स्कूलों में ग से गणेश के स्थान पर गधा पढ़ाया जाने लगा।

उन्होंने बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश में यह विडंबना है कि यहां दारू सस्ती और दवा महंगी है। उन्होंने बताया कि बागेश्वरधाम में हम कैंसर हास्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। अब अस्पतालों में मंदिर नहीं, बल्कि मंदिरों में बड़े-बड़े अस्पताल होंगे।

हनुमंत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मवई बाईपास चौराहे के पास भव्य मैदान में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा सुनने को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को कथा के पहले दिन ही करीब चार हेक्टेयर में बना कथा पंडाल खचाखच भर गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के दौरान सनातम धर्म के बारे में बताया। कहा कि अपने बच्चों को कथा में बैठाओ, अगर वह कथा सुनेंगे तो मदिरालय नहीं, देवालय जाएंगे। हनुमान उपासना का महत्व भी उन्होंने बताया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।