Pratik Yadav body showed no injuries, nor did he die from poisoning; hospital dismisses speculation प्रतीक यादव के शरीर पर ना चोट के निशान, ना ही जहर से मौत; अस्पताल ने अटकलों का खारिज किया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रतीक यादव के शरीर पर ना चोट के निशान, ना ही जहर से मौत; अस्पताल ने अटकलों का खारिज किया

Prateek Yadav death: प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। इसके बाद प्रतीक यादव के शव का केजीएमयू  में पोस्टमार्टम किया गया है। प्रतीक यादव केशरीर पर किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सिविल अस्पताल ने अटकलों का खारिज करते हुए कहा है कि प्रतीक की मौत जहर से नहीं हुई है।

Wed, 13 May 2026 03:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रतीक यादव के शरीर पर ना चोट के निशान, ना ही जहर से मौत; अस्पताल ने अटकलों का खारिज किया

Prateek Yadav death: समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। इसके बाद प्रतीक यादव के शव को केजीएमयू लाया गया। केजीएमयू में डॉक्टरों ने प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सिविल अस्पताल ने अटकलों का खारिज करते हुए कहा है कि प्रतीक की मौत जहर से नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। लोगों की मानें तो प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे।

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा। प्रतीक का शव परिवार को सौंप दिया गया। शव को केजीएमयू से प्रतीक और अपर्णा यादव के आवास, 8/11 विक्रमादित्य मार्ग पर लाया गया, जिसके बाहर सपा और भाजपा दोनों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और कई जगहों पर बैरिकेड लगा दिए। शिवपाल यादव, डिंपल यादव समेत अन्य परिवार के सदस्य भी आवास पहुंचे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाटे से दुखी हो जाते हैं लोग, अखिलेश बोले-अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे प्रतीक
ये भी पढ़ें:प्रतीक का शव घर आया, अपर्णा भी पहुंचीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
ये भी पढ़ें:किचन में बेसुध होकर गिरे प्रतीक, अस्पताल पहुंचने से पहले थम चुकी थीं सांसें

प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। वह लखनऊ में 'द फिटनेस प्लेनेट' नामक जिम के मालिक थे। इसके अलावा वह 'जीव आश्रय' नाम की संस्था भी चलाते थे जो स्ट्रीट डॉग्स का इलाज और देखभाल करती है।

निधन से यादव परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर

प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा यादव भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं और वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।