बिजनेस में नुकसान से दुखी हो जाते हैं लोग, अखिलेश बोले- अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे प्रतीक
Prateek Yadav death: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रतीक यादव उनके बीच नहीं हैं। यह दुखद है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग करोबार में नुकसान होने के बाद बहुत दुखी हो जाते हैं।अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था।

Prateek Yadav death: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बहुद दुखद है कि आज प्रतीक यादव उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग करोबार में नुकसान होने के बाद बहुत दुखी हो जाते हैं। वह बहुत अच्छा लड़का था। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच किए जाने के सवाल पर कहा कि कानून के मुताबिक जो भी होगा वह किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने ये बातें बुधवार की सुबह प्रतीक यादव को लखनऊ में ट्रामा सेंटर में देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि बहुत दुख है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। मैंने बचपन से ही उसमें हेल्थ के प्रति जागरूकता देखी थी। वह जीवन में आगे बढ़कर कुछ काम करना चाहता था। वह एक अच्छा लड़का था जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था।
कानून के मुताबिक हो कार्रवाई: अखिलेश यादव
उन्होंने जांच किए जाने के सवाल पर कहा कि जो कानून कहेगा वैसे किया जाएगा। साथ में जो परिवार चाहेगा वही करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे तारीख तो याद नहीं हैं लेकिन कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी। लगभग दो महीने पहले मैं उनसे मिला था। मैंने कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिये। कारोबार में जो नुकसान होता है उससे कई बार लोग बहुत दुखी हो जाते हैं।
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच की मांग
वहीं, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की है।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सुबह हुआ प्रतीक का निधन
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। है। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, ''श्री प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!'' प्रतीक को कुछ समय पहले तबीयत खराब होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अखिलेश यादव ने करीब 10 दिन पहले उनसे मुलाकात की थी।प्रतीक सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।




साइन इन