Prateek Yadav fainted in the kitchen stopped breathing before reaching the civil hospital घर के किचन में बेसुध गिर गए थे प्रतीक यादव, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मौत; करीबी का खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर के किचन में बेसुध गिर गए थे प्रतीक यादव, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मौत; करीबी का खुलासा

Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत से हैरान उनके एक करीबी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बताया कि प्रतीक की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ी और वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे।

Wed, 13 May 2026 04:43 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
घर के किचन में बेसुध गिर गए थे प्रतीक यादव, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई थी मौत; करीबी का खुलासा

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत से सब हैरान हैं। प्रतीक के करीबी एक व्यापारी ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मीडिया से कहा कि प्रतीक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और वह किचन में बेसुध होकर गिर पड़े थे। करीबी ने बताया कि प्रतीक की किचन में प्रतीक के गिरने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पहले प्रतीक को देखने के लिए सिविल अस्पताल से एक डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन यहां पल्स नहीं मिलने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने नस, सांस वगैरह चेक करने के बाद प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर प्रतीक को लाया गया था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनकी धड़कनें बंद थीं। जरूरी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक का पोस्टमार्टम पूरा, कोई चोट नहीं, अपर्णा 1.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगी

करीबी ने मौत के पीछे अलग तरह के कारणों को लेकर सोशल मीडिया चल रही अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि उसने बॉडी देखी है। शव पर चोट के निशान नहीं थे और न ही शरीर का रंग नीला पड़ा था। चोट और जहर से मौत की बातें अफवाहे हैं। करीबी दोस्त ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करीब दो घंटे तक चला। छह डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस टीम में मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों समेत चार अन्य डॉक्टर शामिल थे। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक की राजसी लाइफस्टाइल, लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी कार कलेक्शन का था शौक

सपा विधायक ने की रिटायर्ड जज से से जांच की मांग

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच हाईकोर्ट के पूर्व जज से करने की मांग की है। केजीएमयू में मेहरोत्रा ने मीडिया से कहा कि प्रतीक की मौत की जांच की जानी चाहिए। लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा, 'उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी।'

उन्होंने कहा, 'मैंने डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि सामान्य मौत नहीं है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। अस्पताल आने से पहले रास्ते में मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल लाने में देर हुई है, इसलिए हम लोग यह मांग करते हैं कि प्रतीक यादव की मौत की जांच कराई जाए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ का सबसे बड़ा जिम और रियल एस्टेट बड़ा बिजनेस; पीछे क्या-क्या छोड़ गए प्रतीक?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।