प्रतीक यादव की राजसी लाइफस्टाइल, लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी कार, सुपरबाइक्स कलेक्शन का था शौक
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव सिर्फ राजनीतिक परिवार का हिस्सा ही नहीं थे, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के शौक को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके निधन की खबर के बाद लोग उनकी निजी जिंदगी, रॉयल अंदाज और परिवार से जुड़े किस्सों को याद कर रहे हैं।

UP News: समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव सिर्फ राजनीतिक परिवार का हिस्सा ही नहीं थे, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के शौक को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके निधन की खबर के बाद लोग उनकी निजी जिंदगी, रॉयल अंदाज और परिवार से जुड़े किस्सों को याद कर रहे हैं।
अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव को लग्जरी कारों और हाई-एंड सुपरबाइक्स का बेहद शौक था। लखनऊ की सड़कों पर उनकी करोड़ों रुपये की लेम्बोर्गिनी अक्सर चर्चा का विषय बनती थी। इसके अलावा उनके पास कई महंगी विदेशी कारें और सुपरबाइक्स का कलेक्शन भी बताया जाता है। फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे। भले ही प्रतीक यादव की पहचान एक राजनीतिक चेहरे के तौर पर न रही हो लेकिन लेकिन उनका सैफई और पैतृक परंपराओं से गहरा लगाव था। सैफई महोत्सव हो या होली जैसे पारिवारिक आयोजन, उनकी मौजूदगी लगभग तय मानी जाती थी। परिवार और गांव से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा।

ब्रिटेन में की है पढ़ाई
प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। वह लखनऊ में 'द फिटनेस प्लेनेट' नामक जिम के मालिक थे। इसके अलावा वह 'जीव आश्रय' नाम की संस्था भी चलाते थे जो स्ट्रीट डॉग्स का इलाज और देखभाल करती है।
स्कूल की दोस्ती से शादी तक का सफर
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की दोस्ती स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात 9वीं क्लास में हुई थी। बाद में पढ़ाई के दौरान दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया। साल 2011 में दोनों की शादी का प्रस्ताव घर पर दिया। जिसके बाद दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए मान गए। अपर्णा और प्रतीक की शादी में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद के बावजूद दोनों के रिश्ते की केमिस्ट्री अक्सर चर्चा में रही।
परिवार की विरासत पर सबकी नजर
प्रतीक यादव के निधन के बाद अब लोगों की नजर यादव परिवार की आगे की दिशा पर भी है। खासतौर पर अपर्णा यादव की भूमिका और परिवार की राजनीतिक-सामाजिक विरासत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।




साइन इन