pratapgarh ex pradhan gulhasan murder case girlfriend brother arrest 18 children story दो शादियां, 18 बच्चे और खौफनाक अंत; अवैध संबंध से तंग आकर प्रेमिका ने रची साजिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो शादियां, 18 बच्चे और खौफनाक अंत; अवैध संबंध से तंग आकर प्रेमिका ने रची साजिश

प्रतापगढ़ के पूर्व प्रधान गुलहसन की हत्या उनकी प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर कर दी। अवैध संबंधों से परेशान महिला ने प्रधान को अपने मायके बुलाकर हत्या करवाई और शव बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया। मृतक की दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं। 

Mon, 23 March 2026 12:40 PMYogesh Yadav हिन्दुस्तान, मानधाता/वैशपुर (प्रतापगढ़)
share
दो शादियां, 18 बच्चे और खौफनाक अंत; अवैध संबंध से तंग आकर प्रेमिका ने रची साजिश

Pratapgarh News: यूपी में प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लापता पूर्व ग्राम प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव रविवार सुबह सुमेरपुर गांव के पास एक नहर से बरामद किया गया। पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश उनकी ही प्रेमिका ने रची थी, क्योंकि वह उनके लगातार बढ़ते दबाव और अवैध संबंधों से तंग आ चुकी थी। पूर्व प्रधान ने दो शादी पहले से की हुई थी। दोनों से उसे 18 बच्चे हैं। इनमें केवल एक लड़की की शादी हुई है।

लापता होने से शव मिलने तक की कहानी

मिसिरपुर मुस्तर्का गांव के निवासी गुलहसन 18 मार्च को अपनी बाइक से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब वे वापस नहीं लौटे और उनकी बाइक मऊआइमा के पास लावारिस मिली, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) खंगाली, तो गांव की ही एक अनुसूचित जाति की महिला से उनकी लगातार बातचीत के सबूत मिले। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और पूरी कहानी बयां कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा के दो गुटों में बीच सड़क धांय-धांय, अलीगढ़ गोलीबारी का खौफनाक वीडियो देखिए

कमरे में बुलाकर रॉड से उतारा मौत के घाट

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाहर रहता है और पिछले दो साल से पूर्व प्रधान उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाए हुए थे। जब उसने पीछा छुड़ाने की कोशिश की और गुलहसन नहीं माने, तो उसने अपने भाई अतुल गौतम को इसकी जानकारी दी। साजिश के तहत महिला ने गुलहसन को फोन कर अपने मायके बुलाया। जैसे ही गुलहसन कमरे में सोने गए, महिला के भाई अतुल और उसके दोस्त अरुण ने लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरी में भरकर करीब 800 मीटर दूर नहर में फेंक दिया गया।

दो शादियां और 18 बच्चों का बड़ा परिवार

मृतक गुलहसन की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नियों के लिए अलग-अलग घर बनवाए थे। उनके कुल 18 बच्चे (12 बेटे और 6 बेटियां) हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड्स में 5-6 अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह के संबंधों के संकेत मिले हैं, जिससे मामले की परतें और गहरी हो गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीला ड्रम कांड: मुस्कान-साहिल की मुश्किलें बढ़ीं, शिमला के होटल मैनेजर ने पहचाना
ये भी पढ़ें:नौवीं की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लील हरकतें, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

पुलिस की कार्रवाई

एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में शामिल उसका भाई और दोस्त फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।