Posing as Rahul he trapped Hindu girls filmed rape and then forced them into prostitution राहुल बन हिंदू युवतियों को फंसाया, रेप के बाद वीडियो बनाया, फिर बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राहुल बन हिंदू युवतियों को फंसाया, रेप के बाद वीडियो बनाया, फिर बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेला

लखनऊ में हिंदू युवतियों को फंसाकर उनसे रेप के बाद देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। खुद को राहुल बताकर हिंदू युवतियों का शोषण कर देह व्यापार कराने वाले कमरू जमाल के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

Mon, 16 Feb 2026 07:16 PMDinesh Rathour लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
राहुल बन हिंदू युवतियों को फंसाया, रेप के बाद वीडियो बनाया, फिर बंधक बनाकर देह व्यापार में धकेला

यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदू युवतियों को फंसाकर उनसे रेप के बाद देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। खुद को राहुल बताकर हिंदू युवतियों का शोषण कर देह व्यापार कराने वाले कमरू जमाल के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कमरू जमाल के साथ ही उसके दोस्तों समेत छह अन्य लोग हैं। मुकदमा दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली युवती ने दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि जब वह पांच साल पूर्व नाबालिग थी तब कमरू ने नौकरी का झांसा देकर उसे बुलाया था। कैफे में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। बंधक बना लिया और फिर देह व्यापार में ढकेल दिया।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली है। वर्ष 2021 में वह नाबालिग थी। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात बिहार के किसनगंज निवासी कमरू जमाल उर्फ जावेद से मुलाकात हुई। उसने नौकरी का झांसा दिया। झांसा देकर लखनऊ बुलाया। कमरू के बुलाने पर गोमतीनगर स्थित उसके ब्राउन गर्ल कैफे पहुंची थी। कैफे में उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बदहवास होने पर उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसने अपने साथी जफर हयात इदरीशी, कमर हयात, आमिर और तीन अन्य लोगों के हवाले कर दिया। उन्होंने भी उसका शोषण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाफ एनकाउंटर में 2 के पैर में लगी गोली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन वर्करों का मानदेय बढ़ाएगी यूपी सरकार, वृद्धा पेंशन को लेकर भी घोषणा

मौका मिलते ही भागा आई दिल्ली

फिर चिनहट, फैजाबाद स्पा एंड मसाज सेंटर में भेज दिया। वहां पर उसने देह व्यापार में ढकेल दिया। कुछ दिन उसने अजमेर और अन्य राज्यों में भी रखा। किसी तरह मौका मिला तो वहां से भागकर दिल्ली चली गई थी। कमरू जमाल और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की बात पता चली। इसके बाद लखनऊ आई। एक एनजीओ संचालिका और हिंदू वादी नेता शिशिर चतुर्वेदी से मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी तकनीकी, भरोसा और बदलाव की त्रिवेणी, विधान परिषद में बोले सीएम योगी

किडनैप कर छात्रा से रेप, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

वहीं दूसरी ओर मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भागा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के ही एक कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि गांव में रहने वाला अमित उर्फ पहाड़ी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब बेटी के घर न आने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता न चला। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अमित बेटी को कहीं ले जा रहा था। यह सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए और शिकायत करने थाने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों को अपने झांसे में लेकर कुछ दिनों तक अपने साथ रखता था और दुष्कर्म करने के बाद उन्हें छोड़ देता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।