UP confluence technology trust and change CM Yogi Legislative Council and also lashed out at opposition यूपी तकनीकी, भरोसा और बदलाव की त्रिवेणी, विधान परिषद में बोले सीएम योगी, विपक्ष पर भी जमकर बरसे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी तकनीकी, भरोसा और बदलाव की त्रिवेणी, विधान परिषद में बोले सीएम योगी, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, 2017 के बाद जब यूपी में भाजपा सरकार आई तो हमने अविश्वास से आत्मविश्वास, अपराध से अनुशासन और उपद्रव से उत्साह तक का रास्ता तय किया। यूपी आज उपद्रव ग्रस्त से उत्तम प्रदेश बन गया।

Mon, 16 Feb 2026 04:17 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी तकनीकी, भरोसा और बदलाव की त्रिवेणी, विधान परिषद में बोले सीएम योगी, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

यूपी बजट सत्र के दौरान विधान परिषद में बोल रहे सीएम योगी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोला। सीएम योगी ने विरासत से धर्म तक विपक्ष पर आरोप लगाए। सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले पहले यूपी अपराध का गढ़ था। यूपी में पहले आए दिन कर्फ्यू लग जाता था। पिछली सरकार ने यूपी को पीछे धकेला है। पहले यूपी उपद्रव प्रदेश था। विपक्ष ने नारी शक्ति का अपमानक किया। पिछली सरकारों में प्रदेश में अराजकता का गढ़ था। ना बेटी सुरक्षित थी और न ही व्यापारी। पहले पर्व और त्योहार आस्था का केंद्र नहीं थे। पर्व और आस्था का केंद्र नहीं दंगा का केंद्र था यूपी। आज यूपी तकनीकी, भरोसा और बदलाव की त्रिवेणी है।

यूपी ने उपद्रव से उत्सव तक का रास्ता तय किया

विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, 2017 के बाद जब यूपी में भाजपा सरकार आई तो हमने अविश्वास से आत्मविश्वास, अपराध से अनुशासन और उपद्रव से उत्साह तक का रास्ता तय किया। यूपी आज उपद्रव ग्रस्त से उत्तम प्रदेश बन गया। यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल नहीं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे को लेकर सीएम योगी ने नेता विपक्ष को आड़े हाथ लिया। सीएम योगी ने कहा, नेता विपक्ष के व्यवहार से लोकतंत्र कमजोर है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने अभद्र व्यवहार किया। सीएम योगी ने कहा, आज यूपी की पहचान देव दिवाली से होती है। आज यूपी की पहचान रंगोत्सव से होती है। यूपी में न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा है। विपक्ष पर बरसे सीएम योगी ने कहा, सपा उत्सव में खलल डालने का काम करती है। सपा कांवड़ यात्राओं पर रोक लगाती थी। यूपी की पहचान अब दीपोत्सव से होती है। अयोध्या, काशी में जनसैलाब उमड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: सपा वाले गाजी मेले का समर्थन करते हैं, वंदे मातरम का विरोध, बोले- CM योगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा की सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? अखिलेश ने बता दी अंदर की बात

यूपी में पहले पुलिस का मनोबल टूटा था

सीएम योगी ने कहा, यूपी में पहले पुलिस का मनोबल टूटा था। हमने मॉडल पुलिसिंग के लिए काम किया। आठ साल में दो लाख की भर्ती की गई। यूपी में अब कर्फ्यू का कल्चर नहीं है। विपक्षी सरकार की कानून व्यवस्था पर बोले रहे सीएम योगी ने कहा, माफिया पहले समांतर सरकार चलाते थे। विपक्ष का नजरिया, सोच नकारात्मक थी। आज पूरे यूपी में कानून का राज। यूपी की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। नए भारत में तेजी से परिवर्तन दिख रहा है। हमारी सरकार ने युवाओं के लिए योजनाएं बनाईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी राज में घट गया क्राइम, आंकड़ों से समझाया; बजट में यूपी पुलिस को क्या मिला?

भारत में वंदे मातरम गाना ही होगा

विपक्ष पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, विपक्ष ने वंदे मातरम का विरोध किया। उन्होंने कहा, वंदे मातमरम का अपमान, संविधान का अपमान है। भारत में रहेंगे, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। सपा-कांग्रेस के लोग वंदे मातरम नहीं गाएंगे। सीएम योगी ने भारत में वंदे मातरम गाना ही होगा। राष्ट्रगीत देश की आन-बान शान है। देश विरोधी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी बोले, गाजी भारत की परंपराओं को रौंदने आया था। हिंदू राजाओं ने उसको ही रौंद डाला था। लोकमाता को सम्मान हमारी सरकार ने दिया। सपा ने लोगों को गुमराहा किया है। विपक्ष ने आक्रांताओं का महिमामंडन किया। सपा के लोग गाजी मेले का समर्थन कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।