police vehicle overturned in badaun up constable injured sub inspector and driver narrowly escaped यूपी के इस जिले में पुलिस की गाड़ी पलटी, सिपाही घायल; बाल-बाल बचे दरोगा-ड्राइवर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में पुलिस की गाड़ी पलटी, सिपाही घायल; बाल-बाल बचे दरोगा-ड्राइवर

यह घटना बदायूं-बरेली राजमार्ग पर हुई। हादसे की शिकार गाड़ी बदायूं के बिनावर थाने की है। सुबह करीब सात बजे विजयनगला गांव के पास अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया। नियंत्रण खोने से बोलेरो खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी को खाई में जाता देख मौके पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े।

Mon, 18 Aug 2025 12:36 PMAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share
यूपी के इस जिले में पुलिस की गाड़ी पलटी, सिपाही घायल; बाल-बाल बचे दरोगा-ड्राइवर

Accident in Badaun: यूपी के बदायूं में चलते-चलते पुलिस की एक गाड़ी (बोलेरो) का टायर फट गया। इसकी वजह से गाड़ी बेकाबू हो गई और खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक दरोगा और ड्राइवर बाल-बाल बचे। गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने गाड़ी को सीधा कर पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह घटना बदायूं-बरेली राजमार्ग पर हुई। हादसे की शिकार गाड़ी बदायूं के बिनावर थाने की है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे विजयनगला गांव के पास अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया। नियंत्रण खोने से बोलेरो खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी को खाई में जाता देख मौके पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ी को सीधा किया। इसके बाद एक-एक कर सभी पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा के होटल में लगी आग, एसी कंप्रेशर फटने की आशंका; मचा हड़कंप

बोलेरो में उस समय दरोगा दिनेश त्यागी, चालक सुरेंद्र शर्मा और सिपाही वीरेंद्र सिंह मौजूद थे। हादसे में सिपाही वीरेंद्र को गंभीर चोटें आईं जबकि दरोगा और चालक बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि गाड़ी पानी भरे गड्ढे में जाने से बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहजहांपुर गुलामी के दौर का नाम, इसे बदल दें, उमा भारती ने CM योगी से की मांग

सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिसकर्मी

पुलिस की गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही बिनावर थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से निकाले गए पुलिसकर्मियों को तुरंत बरेली के एक निजी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि सिपाही वीरेंद्र सिंह को चोटें आई हैं। अन्य पुलिसकर्मी बच गए हैं। वीरेंद्र सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा ह सीओ उझानी ने भी बरेली अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। हादसे में सरकारी बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।