आगरा के होटल में लगी आग, एसी कंप्रेशर फटने की आशंका; मचा हड़कंप
जिस होटल में आग लगी वह आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के छीपीटोला में स्थित है। देर रात अचानक होटल की ऊपरी मंजिल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। लोग दौडकर वहां पहुंचे। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को होटल में आग लगने की सूचना दी।

Fire breaks out in Agra hotel: यूपी के आगरा में रविवार की देर रात एक होटल में अचानक आग लग गई। आग, होटल के ऊपरी हिस्से में लगी। एसी कंप्रेशर फटने से इस आग के लगने की आशंका जताई जा रही है। शहर के होटल में आग की सूचना से फायर ब्रिगेड के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मोके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेट की टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को होटल से बाहर निकाल लिया गया। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जिस होटल में आग लगी वह आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के छीपीटोला में स्थित है। देर रात जब अचानक होटल की ऊपरी मंजिल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं तो आसपास के लोग हैरान रह गए। लोग दौडकर वहां पहुंचे। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को होटल में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग का आकलन करने के बाद बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग चूंकि होटल के ऊपरी हिस्से में लगी थी इसलिए इसे बुझाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड, होटल से जुड़े लोगों और आसपास के रहने वालों ने कुछ राहत महसूस की।
एसी कंप्रेशर फटने की आशंका
होटल में देर रात आग लगने के पीछे एसी कंप्रेशर फटने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कंप्रेशर फटने के बाद आग तुरंत आसपास फैल गई और देखते ही देखते इसने बड़ा रूप ले लिया। थोड़ी देर बाद ही लोगों को होटल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई पड़ीं। लोगों का कहना है कि बड़ी गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंच गया और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अन्यथा की स्थिति में यह दुर्घटना ज्यादा गंभीर रूप ले सकती थी।




साइन इन