Police Take Strict Action Against Those Playing Obscene Song on Trucks Sonbhadra 130 Loudspeaker Demolished by Bulldozer ट्रकों पर अश्लील गाने बजाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 130 लाउडस्पीकर पर चलवाया बुलडोजर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्रकों पर अश्लील गाने बजाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 130 लाउडस्पीकर पर चलवाया बुलडोजर

सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को सड़क पर अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया।

Thu, 26 March 2026 11:09 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
ट्रकों पर अश्लील गाने बजाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 130 लाउडस्पीकर पर चलवाया बुलडोजर

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को सड़क पर अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर उनका विनष्टीकरण कराया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाज, राबर्ट्सगंज नगर सहित कई क्षेत्रों में ट्रकों एवं उनके केबिन के बाहर अवैध रूप से लगाए गए हूटर/लाउडस्पीकर के माध्यम से तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर उनके ऊपर बुलडोजर चलाकर विनष्टीकरण कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, डीजीपी ने जारी किए निर्देश

ऑटो और ई-रिक्शा पर भी होगा एक्शन

पुलिस की तरफ से स्पष्ट रूप से बताया गया कि इस प्रकार के उपकरण न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि सड़क पर अन्य वाहन चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। अभियान के माध्यम से ट्रक मालिकों एवं चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों में हूटर/लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित ड्राइविंग करें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर अनुशासन बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अपनी गाड़ी के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर अश्लीलता भरे गाने बजाए जो थे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी तरह से अब आटो और ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुतबा दिखाने के लिए युवक बना फर्जी दरोगा, रिश्ता पक्का करने पहुंचा तो पकड़ा गया

कुंदरकी में नियम विरुद्ध धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए गए

एक दिन पहले मुरादाबाद जिले के कुंदरकी में प्रशासन ने शासन के निर्देशों के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर उतरवाए। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी इस तरह की कार्रवाई कई बार की जा चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर बाद में दोबारा लाउडस्पीकर लगा दिए जाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराध माफिया उधम सिंह हुआ रिहा, वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा

नियमों का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

उन्होंने कहा कि इस बार प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि हटाए गए लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि शासन के निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।