police reached deoria with forcibly retired ips amitabh thakur questioned at the police station पूर्व IPS को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर देवरिया क्यों ले गई पुलिस? जानें क्या है मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व IPS को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर देवरिया क्यों ले गई पुलिस? जानें क्या है मामला

बताया जा रहा है कि देवरिया में एसपी रहते पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने अपनी पत्नी के नाम से यहां द्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। विवाद होने पर उन्होंने इस प्लाट को बेच दिया था। मामले में लखनऊ के तालकटोरा निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर सितंबर में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Wed, 10 Dec 2025 03:28 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
पूर्व IPS  को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर देवरिया क्यों ले गई पुलिस? जानें क्या है मामला

अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लेकर लखनऊ पुलिस देवरिया पहुंची है। बुधवार की सुबह अमिताभ ठाकुर के देवरिया पहुंचने पर पुलिस ने यहां कोतवाली में करीब एक घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस उन्हें यहां से लेकर किसी दूसरी जगह चली गई। फिलहाल, जिले के पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि साल-1999 में एसपी रहते हुए पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम से देवरिया के औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट खरीदा था। बाद में विवाद होने पर उन्होंने इस प्लाट को बेच दिया था। इस मामले में लखनऊ के तालकटोरा निवासी संजय शर्मा की तहरीर पर सितंबर माह में लखनऊ के ताल कटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एफआईआर में आरोप है कि अमिताभ ने 1999 में एसपी देवरिया रहते हुए पद का दुरुपयोग किया। उनकी पत्नी ने औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लॉट लेते समय अपना नाम नूतन देवी लिखा, जबकि पति का नाम अभिजात ठाकुर/अभिताप ठाकुर लिखा। यही नहीं पता खैरा, जिला सीतामढ़ी, बिहार लिखा गया है।

बाद में उक्त प्रॉपर्टी का विक्रय वास्तविक नाम और पते के आधार पर किया गया। सरकारी विभागों, बैंकों और राज्य सरकार को धोखे में रखा गया। इस मामले में मंगलवार की देर रात शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से लखनऊ पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर देवरिया पहुंची। यहां देवरिया सदर कोतवाली में रख कर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद करीब 11:30 बजे पुलिस उन्हें लेकर किसी दूसरी जगह चली गई। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से हुई गिरफ्तारी

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी मंगलवार देर रात शाहजहांपुर एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत चलती ट्रेन से हुई। मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब सवा एक बजे सोते समय टीम उनके पास पहुंची और जगाने के बाद ट्रेन से उतार लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार, आधी रात सोते समय पहुंची पुलिस
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन झांसी के वोटर? 2003 की लिस्ट होने लगी वायरल; प्रशासन ने खोली सच्चाई
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।