Former IPS Amitabh Thakur was taken off a moving train; police arrived while he was sleeping at midnight sent lucknow पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार, आधी रात सोते समय पहुंची पुलिस, लखनऊ भेजा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार, आधी रात सोते समय पहुंची पुलिस, लखनऊ भेजा

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ पुलिस ने सर्विलांस के सहारे उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद पकड़ा।

Wed, 10 Dec 2025 02:07 PMYogesh Yadav शाहजहांपुर/लखनऊ, संवाददाता
share
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार, आधी रात सोते समय पहुंची पुलिस, लखनऊ भेजा

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मंगलवार देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ पुलिस ने सर्विलांस के सहारे उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद शाहजहांपुर पुलिस की मदद से ट्रेन में पकड़ा। वह लखनऊ से नई दिल्ली जा रहे थे। रात करीब सवा एक बजे सोते समय टीम उनके पास पहुंची और जगाने के बाद ट्रेन से नीचे उतार लिया। बताया जाता है कि देवरिया में जमीन के नाम पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पहले लखनऊ वहां से देवरिया ले आया गया है। वहां पूछताछ हो रही है।

उनकी ट्रेन रात 01:52 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रेन रुकते ही पुलिस दल दोनों ओर से उनके कोच में चढ़ गया। अमिताभ ठाकुर उस समय अपने कोच में सो रहे थे। पुलिस उनके बर्थ के पास पहुंची और उठाने के बाद नीचे उतार लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों और सह-यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिलाओं पर टिप्पणी पर कोर्ट में याचिका मंजूर

लखनऊ में भी दर्ज है केस

अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लखनऊ के तालकटोरा थाने में भी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना तालकटोरा थानाप्रभारी कुलदीप कुमार दुबे ने बुधवार सुबह फोन कर अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी की जानकारी वायरल हो गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अमिताभ ठाकुर जब देविरया में एसपी थे। उस समय उन्होंने कोई जमीन ली थी। उस मामले में उनके खिलाफ वहां धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

उधर, तालकटोरा थाने में भी कुछ दिन पूर्व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में अमिताभ ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार रात वह लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। इसकी सूचना पर एसआईटी और तालकटोरा पुलिस को हुई। टीमें लोकेशन के आधार पर सीतापुर-शाहजहांपुर बार्डर पर पहुंची। वहां उन्हें ट्रेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें लखनऊ लाया गया। यहां से देवरिया भेज दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।