13 थानों की पुलिस ने सुबह 5 बजे बोला धावा, मथुरा के 2 गांवों से 34 शातिर ठगों को दबोचा
मथुरा में 250 पुलिस वालों को लेकर शेरगढ़ क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। इसमें 34 को साइबर ठगी में गिरफ्तार किया गया। हालांकि 45 शातिर खेतों के रास्ते भाग निकले। अब उनकी तलाश में टीमें हरियाणा, राजस्थान समेत कई अन्य जिलों में जलाश कर रही है।

मथुरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन बजरंग’ के तहत रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। 13 थानों की करीब 250 पुलिस वालों ने शेरगढ़ क्षेत्र के दो गांवों ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान 34 को साइबर ठगी में गिरफ्तार किया गया। हालांकि 45 शातिर खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, दर्जनों मोबाइल, चार बाइक, एक कार बरामद की है। इन सभी पर साइबर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में रविवार सुबह पांच बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में एएसपी, चार सीओ, 13 थानों की पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने शेरगढ़ के गांव जंघावली और विशंभरा की घेराबंदी कर घरों में दबिश दी। इतनी सुबह काफी लोग घरों में सो रहे थे तो कुछ जंगल की ओर नित्य कर्म के लिए जा रहे थे। भारी संख्या में पुलिस देख गांव में खलबली मच गई। दो-दो सीओ के नेतृत्व में पुलिस व पीएसीकर्मियों ने दोनों गांवों में करीब पांच घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 85 घरों में दबिश देकर साइबर ठगी के आरोप में 34 लोगों को पकड़ा, जबकि 45 आरोपी भाग निकले। कुछ घरों में महिलाएं विरोध करने लगीं, इन्हें महिला पुलिस ने समझाकर शांत किया। छतों से भागने वालों का पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते फरार हो गए।
फरार शातिरों की टीम में जुटी पुलिस
छत से कूद कर जंगल के रास्ते भागे 46 शातिरों की तलाश में चार पुलिस टीमें हरियाणा, राजस्थान आदि संभावित स्थलों पर दबिश देते हुए तलाश कर रही हैं। वहीं गिरफ्तार किये गये 34 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर चालान किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 18 फर्जी आधार कार्ड और 37 मोबाइल बरामद किये हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीमों ने सोमवार को गांव के बाहर जंगल में जाकर शातिरों के ठिकानों को देखा।
बता दें कि जनपद में साइबर ठगी करने वालों पर पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ दबिश, सर्च ऑपरेशन के चलते हडकंप मचा हुआ है। 11 दिसंबर को गोवर्धन क्षेत्र के चार गांवों में सर्च आपरेशन के बाद 22 फरवरी सुबह शेरगढ़ के गांव जंघावली और बिशंभरा में एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में प्रशिक्षु आईपीएस, चार सीओ, 13 थाना प्रभारी और करीब 240 पुलिस-पीएसी बल के जवानों द्वारा घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांव जंघावली से 11 और गांव बिशंभरा से 23 शातिरों को गिरफ्तार किया था।
जंगल में खंगाले दिन भर शातिरों के ठिकाने
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि एक ओर जंगल के रास्ते भागे 46 शातिरों की तलाश में पुलिस टीमें राजस्थान, हरियाणा आदि क्षेत्र में संभावित स्थलों पर तलाश रही है तो दूसरी ओर शेरगढ़ थाना और अन्य तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा सोमवार को जंघावली, बिशंभरा गांव के जंगल में खेत आदि में शातिरों के ठिकाने तलाशे। इस दौरान पता चला कि जंघावली के समीप खंडहर बनी धर्मशाला में बैठकर ठगी की वारदातें की जाती थीं।




साइन इन