Police arrested three people including two women for writing This road is not for Muslims 'ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने वालों पर ऐक्शन, पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को धर दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने वालों पर ऐक्शन, पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को धर दबोचा

दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे सड़क पर आपत्तिजनक नारे लिखने वाली दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने हाईवे पर लिखा था- ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था।

Fri, 13 March 2026 01:25 PMPawan Kumar Sharma भाषा, सहारनपुर
share
'ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है' लिखने वालों पर ऐक्शन, पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को धर दबोचा

यूपी पुलिस ने सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि महिलाओं ने हाईवे पर लिखा था- ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार शाम को तीनों गिरफ्तार किया गया। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी मामले की जांच से पता चला कि इसमें शामिल लोग हिंदू रक्षा दल से जुड़े थे। पुलिस ने शांति भंग हो सकने और दंगों की आशंका के कारण कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम को दो युवतियों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उन पर दंगे भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोनालिसा की मुस्लिम से शादी परिवार को मंजूर नहीं, कहा- बेटी पर जादू-टोना कर दिया

एनएचएआई के कर्मचारी ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक कर्मचारी ने बिहारीगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं, बिहारीगढ़ थाने के प्रभारी अक्षय शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों की पहचान देहरादून की रहने वाली सुलेखा, शारदा और जितेंद्र राघव के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतिक्रमण हटाने के नाम पर कार में भरवाए नारियल, सीसीटीवी ने खोल दी दारोगा की पोल

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक वीडियो 26 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दिल्ली-देहरादून ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर की प्रोटेक्शन शील्ड पर दो महिलाओं ने मुस्लिम समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। स्प्रे पैंट से लिखा गया कि ये हाईवे मुसलमानों के लिए नहीं है। उधर, सूचना मिलने थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पणी पर काले रंग पेंट कर दिया। बाद में एनएचएआई कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी से शादी की ऐसी जिद...हाईटेंशन पोल पर चढ़कर प्रेमिका ने काटा बवाल

लोगों ने जताई नाराजगी

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और उसे कुंठित मानसिकता वाला बताया। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, 'मुसलमानों के लिए यह सड़क नहीं है' दिल्ली-देहरादून National Highway NH-72A पर हिंदू रक्षा दल की जाहिल औरतों ने यह लिखा। यह नफ़रत औरतें महिलाओं और हिंदुओं के नाम पर कलंक हैं।'

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।