monalisa marriage with muslim boyfriend family not accepted relationship मोनालिसा की मुस्लिम प्रेमी से शादी परिवार को मंजूर नहीं, कहा- हमारी बेटी के ऊपर…, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोनालिसा की मुस्लिम प्रेमी से शादी परिवार को मंजूर नहीं, कहा- हमारी बेटी के ऊपर…

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह विवाह परिवार की इच्छा के खिलाफ हुआ है, जिसके बाद मोनालिसा ने अपने परिजनों से दूरी बना ली है।

Thu, 12 March 2026 02:13 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
मोनालिसा की मुस्लिम प्रेमी से शादी परिवार को मंजूर नहीं, कहा- हमारी बेटी के ऊपर…

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह विवाह परिवार की इच्छा के खिलाफ हुआ है, जिसके बाद मोनालिसा ने अपने परिजनों से दूरी बना ली है। दोनों ने केरल में विवाह रचाने के बाद वहीं रहने की योजना बनाई है।

इस मामले पर बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि केरल का माहौल और यहां के लोग उन्हें बेहद पसंद आए हैं। उनका कहना है कि यहां उन्हें काफी समर्थन मिला है। मोनालिसा और फरमान की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी और दोनों के बीच करीब छह महीने में ही रिश्ता गहरा हो गया। हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों ने इस विवाह को लेकर आपत्ति जताई है। मोनालिसा के चाचा ने कहा है कि हमारी बेटी पर जादू-टोना किया गया है। इसके बाद शादी करवाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग वायरल गर्ल मोनालिसा ने रचाई शादी, पति संग पहुंचीं मंदिर

फरमान ने बताया कि दोनों अभिनय से जुड़े हैं और एक प्रोजेक्ट के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। उनके अनुसार सबसे पहले मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने विवाह का फैसला किया। उन्होंने कहा कि छह महीने का यह रिश्ता उन्हें लंबे साथ जैसा महसूस होता है।

केरल में बसने की तैयारी

फरमान के मुताबिक फिलहाल दोनों ने केरल में ही रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आगे चलकर यहीं स्थायी रूप से बसने पर भी विचार करेंगे। वहीं मोनालिसा का कहना है कि उनके परिवार वाले गांव के ही एक युवक से उनकी शादी करवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से फरमान के साथ जीवन बिताने का फैसला किया है।

मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी संग रचाई शादी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल भर में फर्श से अर्श पर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा

महेश्वर का रहने वाला है परिवार

मोनालिसा का परिवार खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र का निवासी है और पारंपरिक रूप से धार्मिक स्थलों पर माला बेचने का काम करता है। मोनालिसा भी कुछ समय पहले प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में माला बेचने गई थी। वहीं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह अचानक चर्चा में आ गई थीं।

वायरल होने के बाद बदली जिंदगी

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिलने के बाद मोनालिसा को फिल्म में काम करने का प्रस्ताव भी मिला। बताया जाता है कि निर्देशक मनोज मिश्रा ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

रिपोर्ट- हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माला बेचते-बेचते फिल्म पर्दे पर आना सपने के सच होने जैसा : मोनालिसा
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।