PM Modi will give another big gift to Uttar Pradesh, will inaugurate Maa Shakambhari State University पीएम मोदी यूपी को को एक और बड़ी सौगात देंगे, मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी यूपी को को एक और बड़ी सौगात देंगे, मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी यूपी को को एक और बड़ी सौगात देंगे। मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जून माह में प्रस्तावित उनके कार्यक्रम के लिए धरातल पर तैयारियां तेज हो गई हैं।

Fri, 29 May 2026 08:41 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
पीएम मोदी यूपी को को एक और बड़ी सौगात देंगे, मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यूपी के सहारनपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जून माह में प्रस्तावित उनके कार्यक्रम के लिए धरातल पर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में है। शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने भी विश्वविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया और पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों को परखा।

विश्वविद्यालय निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। शुक्रवार को लखनऊ से उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने सहारनपुर पहुंच विवि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने शैक्षणिक भवनों, प्रशासनिक ब्लॉक, सड़क, विद्युत और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे

अधिकारियों का कहना है उद्घाटन से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। मां शाकंभरी राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण 2023 में शुरू हुआ था। कम समय में तेजी से निर्माण कार्य कराए गए हैं। विश्वविद्यालय दो वर्षों से पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं संचालित कर रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है। विश्वविद्यालय के बनने से सहारनपुर ही नहीं, मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर आदि जिलों के हजारों विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के विश्वविद्यालयों का रुख नहीं करना होगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने से क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का रास्ता साफ
ये भी पढ़ें:यूपी के 97 हजार गांवों में ये भूमिका निभा रहीं महिलाएं, आय के नए रास्ते भी खुले
ये भी पढ़ें:इस जिले की पंचायतों में भुगतान की होड़, प्रधानों ने 3 दिन में निकाले 4.15 करोड़

निर्माण गुणवत्ता पर भड़के उच्च शिक्षा सचिव, लगाई फटकार

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार को जनता रोड स्थित मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन और छात्रावास का जायजा लिया। प्रशासनिक भवन के टॉप फ्लोर पर सीमेंट की बीडिंग टूटी मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को जमकर फटकार लगाई और निर्माण गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उच्च शिक्षा सचिव ने कुलपति प्रो. वाई. विमला से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।