pm modi speech meerut metro and namo bharat inauguration first time in india same track system देश में ऐसा पहली बार, नमो भारत और मेट्रो के शुभारंभ पर क्या बोले पीएम मोदी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देश में ऐसा पहली बार, नमो भारत और मेट्रो के शुभारंभ पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ में देश की पहली ऐसी रेल प्रणाली का उद्घाटन किया जहाँ एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो संचालित होगी। उन्होंने इसे 'विकसित भारत की झांकी' बताते हुए कहा कि भाजपा जिस परियोजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है।

Sun, 22 Feb 2026 03:05 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
देश में ऐसा पहली बार, नमो भारत और मेट्रो के शुभारंभ पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ से दिल्ली के लिए नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किया। इस दौरान मोहिउद्दीनपुर में आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने 12930 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने के साथ जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित यूपी और विकसित भारत के लिए नई ऊर्जा मिल रही है। पहली बार देश में एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, यह उसकी यह शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन है। मुझे संतोष है कि यह काम उत्तर प्रदेश में हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार हो रहा है कि एक ही प्लेटफार्म और एक ही ट्रैक से नमो भारत और मेट्रो चलेगी। इससे आप शहर में और दिल्ली तक जाने के लिए एक ही प्लेटफार्म से आ-जा सकते हैं। दिल्ली में नौकरी और मेरठ में जिनका घर है, उनके लिए अब राजधानी में किराए के घर में रहने की मजबूरी नहीं है। यूपी की यह धरती श्रम और सृजन की धरती है। यहां के किसान, पशुपालक, बुनकर, कारीगर सभी विकास और विरासत को समृद्ध कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर मोदी

अब परियोजना लटकती-फटकती नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति को भी दर्शाता है। हमारी कार्यसंस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर दिया जाए। अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं हैं। नमो भारत या मेट्रो सेवा दोनों का शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला था। आज मुझे ही इनके लोकार्पण का सौभाग्य मिला है।

मेरठ से विशेष नाता

पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ की इस धरती से मेरा भी विशेष नाता रहा है। जब 2014, 2019, 2024 के लोकसभा चुनावों में सभाओं की शुरूआत यहीं से हुई। मेरठ के आप लोगों ने यहां के किसानों, उद्यमियों, दुकानदारों, कारीगरों ने मुझे हमेशा बहुत आशीर्वाद दिया है। उस समय सपा-बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए। कहा था कि विकास पर राजनीति करते हैं। इन दलों ने तो अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली लेकिन भाजपा ने अपनी नीति में किसी बात को सर्वोपरी रखा तो वह है देश का विकास। इसका एक उदाहरण मेरठ की मेट्रो भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55 मिनट में 88 किमी, पीएम मोदी ने नमो भारत को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो भी हुई शुरू

देश के 25 शहरों में मेट्रो

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले मेट्रो का विकास बहुत धीमी गति से हो रहा था। हालत यह था कि देश के केवल पांच शहरों में ही मेट्रो चल पाई थी। जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है। आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा कई शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है। पिछले 11 सालों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची, क्योंकि भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधाएं देना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-सपा की जब दिल्ली में सरकार थी, तब यह सब संभव ही नही था। तब इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट घोटालों में ही खो जाते थे। मेट्रो से जुड़ी अधिकतर टेक्नालाजी भी विदेशों से आयात करनी पड़ती थी। हमने देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ाया। भाजपा की प्राथमिकता देश का विकास औऱ देशवासियों की समृद्धि है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; प्रदर्शन पर बरसे मोदी

आज दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति आस्था

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है। कितने आशान्वित हैं। दुनिया के लोग भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। एक समय कांग्रेस की सरकार थी, उस समय घोटाले होते थे। कोई समझौता नहीं करता था। आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्हें भारत की युवा शक्ति में विकास दिखता है। भाजपा की सरकार ने जो समझौते किए हैं, उनसे लघु और कुटीर उद्योग वालों को बहुत फायदा होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।