PM Modi Meerut Visit: कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी namo bharat rapid rail meerut metro inauguration live updates pm modi and cm yogi - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशPM Modi Meerut Visit: कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी

PM Modi Meerut Visit: कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी

PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी ने मेरठ वालों को बड़ी सौगात दी है। आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल का एक साथ उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होने बच्चों के साथ मेरठ मेट्रो में सफर किया। इस दौरान एआई समिट में प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस देश पर बोझ बन गई है।

PM Modi Meerut Visit: कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; AI समिट में प्रदर्शन पर बरसे मोदी

PM MODI MEERUT RALLY

sandeep| लाइव हिन्दुस्तान,मेरठ | Sun, 22 Feb 2026 03:38 PM
हमें फॉलो करें

PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम ने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया और उनसे संवाद किया। इसके बाद मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि रैपिड रेल से दिल्ली और मेरठ के बीच 82.15 किमी की दूरी अब लगभग 55 मिनट में पूरी होगी। यह सेवा मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक चलेगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें दो अंडरग्राउंड और बाकी एलिवेटेड स्टेशन होंगे। पीएम मोदी ने एआई सम्मेलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक स्तर के आयोजन को विपक्ष ने राजनीति का मंच बना दिया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक राजनीति और विकास की सोच जरूरी है। वहीं, सीएम योगी ने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।

22 Feb 2026, 02:50:54 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: देश पर बोझ बन गई है कांग्रेस- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें टीएमसी, डीएमके या बसपा के लोगों ने पाप नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सिरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे। उन्होंने कहा- महिला सांसदों को भेज कर सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आप लोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है।

22 Feb 2026, 02:36:41 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: अब कांग्रेस से उनके साथी भी किनारा कर रहे हैं- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है। संसद में भी ऐसा ही करते हैं। संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया।

22 Feb 2026, 02:34:06 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: छोटे शहरों का सामर्थ्य दुनिया तक पहुंचा ही बीजेपी का ध्येय- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम ने कहा कि बीते वर्षों में भाजपा की सरकार ने जो वैश्विक समझौते किए हैं, उससे भारत के लघु और कुटीर उद्योगों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। मेरठ के स्पोर्ट्स प्रोडक्ट, कैंची और खुर्जा की क्राकरी, मुरादाबाद का पीतल, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी आदि से जुड़े लोगों को इसका फायदा होगा। भाजपा की प्राथमिकता देश के छोटे-बड़े शहरों के सामर्थ्य को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने का है।

22 Feb 2026, 02:32:04 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: विकसित देशों से कांग्रेस समझौता नहीं कर पाती थी कांग्रेस- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति लोगों के मन में आस्था है। दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं। एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाहकर भी विकसित देशों के साथ समझौता नहीं कर पाती थी। क्योंकि तब घोटालों के लिए बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी।

22 Feb 2026, 02:28:42 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: कांग्रेस पर थू-थू कर रहा देश- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एआई समिट समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। कांग्रेस वालों को देश तो जानता है कि पहले से ही नंगे हैं, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी। कांग्रेस के लोगों ने जो कुछ किया वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी दिवालिया हो गई है। जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। कांग्रेस को मोदी से नफरत है। ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को गाली देते है। ठीक है आपकी राजनीति में यही करना जरूरी है। तो हम इसको भी सहन कर लेगें। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था। ये एआई समिट बीजेपी का कार्यक्रम नहीं देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। लेकिन अब पूरा देश कांग्रेस पर थू-थू कर रहा है। लेकिन कांग्रेस के नेता देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं।

22 Feb 2026, 02:22:56 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: AI समिट को कांग्रेस ने गंदी-नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ सियासी दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। अभी भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट हुआ। जिसमें तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए, लाखों लोग शामिल हुए। इससे पहले भारत में ऐसा सम्मेलन कभी नहीं हुआ। मैं मेरठ के लोगों से पूछता कि आपका सीना गर्व से चौड़ा हुआ या नहीं हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया। लेकिन कांग्रेस ने अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

22 Feb 2026, 02:12:30 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: कुछ साल इस इलाके में डर का माहौल था- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि आज मैंने मेट्रो में सफर किया। इस दौरान लोगों से बात भी हुई। सभी ने कहा कि ऐसे दिन की कभी कल्पना नहीं की थी। वो पुराने दिनों को याद कर रहे थे। बहनों-बेटियों ने मुझे बताया कि कुछ साल पहले तक पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल रहता था। अब एक तरफ कानून-व्यवस्था सुधरी है और दूसरी ओर लोगों को सुरक्षित यातायात का माध्यम भी मिला है।

22 Feb 2026, 02:10:07 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: यूपी के कई और शहरों में दौड़ेगी मेट्रो- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में मेरठ के अलावा भी कई शहरों में मेट्रो पर काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची। भाजपा सरकार देशवासियों को हाई स्पीड, जाम और प्रदूषण से मुक्त सुविधा देना चाहती है। इसलिए रैपिड रेल, वंदे भारत चल रही है।

22 Feb 2026, 02:02:50 PM IST

PM Modi Meeru Visit LIVE: आज देश के 25 शहरों में मेट्रो दौड़ रही है- पीएम मोदी

PM Modi Meeru Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, जो कुछ चुनिंदा शहरों में मेट्रो चलती थी। लेकिन मौजूदा वक्त में देश के 25 शहरों में मेट्रो दौड़ रही है।

22 Feb 2026, 02:01:19 PM IST

PM Modi Meeru Visit LIVE: सपा-कांग्रेस जहरीली राजनीति करते हैं- पीएम मोदी

PM Modi Meeru Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि मेरठ से मेरा पुराना नाता है। जब 2014, 2019, 2024 के चुनावों में यहां की जनता ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है। मैंने तब भी सपा, बसपा और कांग्रेस से कहा था कि आप अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए। विकास के मुद्दों पर मुकाबला करिए। लेकिन बीजेपी ने हमेशा देश के विकास को सर्वोपरि रखा। जिसका एक उदाहरण मेरठ मेट्रो भी है।

22 Feb 2026, 01:58:38 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: नमो भारत- मेरठ मेट्रो का उद्घाटन नारी शक्ति का प्रतीक भी है- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन नारी शक्ति का प्रतीक भी बनी है। देश की पहली नमो भारत रैपिड सेवा के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

22 Feb 2026, 01:56:01 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: अब योजनाएं लटकती-भटकती नहीं- पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए। अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती और भटकती नहीं है। रैपिड रेल और मेट्रो के शिलान्यास का अवसर आपने मुझे दिया। और लोकार्पण का सौभाग्य भी आपने मुझे दिया।

22 Feb 2026, 01:54:02 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ को 12,930 करोड़ की सौगात

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी ने मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

22 Feb 2026, 01:53:26 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी नए भारत के निर्माता हैं- सीएम योगी

PM Modi Meerut Visit LIVE: सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आज होली से पहले नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात दे रहे हैं। यह उपहार विकसित भारत की उस नींव को सुदृढ़ करने का मॉडल है, जिसमें भारत की ताकत दिखाई देती है।

22 Feb 2026, 01:37:56 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: डबल इंजन की सरकार ने दिल्ली से मेरठ की दूरी मिनटों में बदली- योगी

PM Modi Meerut Visit LIVE: सीएम योगी ने पीएम मोदी को मेट्रो ट्रेन का एक मॉडल और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा भेंट की।जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पहले दिल्ली से मेरठ की दूरी तय करना चुनौती थी। लेकिन अब सिर्फ 55 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।

22 Feb 2026, 01:11:09 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: बच्चों के साथ पीएम मोदी का मेरठ मेट्रो में सफर

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी बच्चों के साथ मेरठ मेट्रो में सफर कर रहे हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।

22 Feb 2026, 12:55:48 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ को मेगा सौगात, नमो भारत और मेट्रो का एक साथ उद्घाटन

पीएम मोदी ने नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया है। जिसके बाद वे मेरठ साउथ के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर करेंगे।

22 Feb 2026, 12:52:24 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी की सीएम ने स्वागत किया

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी ने स्वागत किया।

22 Feb 2026, 12:51:31 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: सराय काले खां मेट्रो स्टेशन पहुंचे केंद्रीय मंत्री खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल

PM Modi Meerut Visit LIVE: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना सराय काले खां नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचे।

22 Feb 2026, 12:48:02 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी मेरठ पहुंचे, थोड़ी देर में रैपिड रेल-मेट्रो का उद्घाटन करेंगे

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में एक साथ रैपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।

22 Feb 2026, 12:36:19 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे।

22 Feb 2026, 12:23:16 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री मोदी की स्वागत करेंगे

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे हैं।

22 Feb 2026, 12:18:45 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: देश की सबसे तेज रफ्तार वाली होगी मेरठ मेट्रो

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो सेवा होगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी। ये मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच दौड़ेगी।

22 Feb 2026, 12:16:05 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी का ट्वीट

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ को रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात देने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होने लिखा कि वे रविवार को मेरठ आ रहे हैं। मेरठ में नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में वे रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने का भी अवसर मिलेगा।

22 Feb 2026, 12:11:49 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर की हो सकती है घोषणा

PM Modi Meerut Visit LIVE: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद अब उम्मीद जग रही है कि शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने को मेरठ मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। मेरठ मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर मेरठ शहर में गोकुलपुर से श्रद्धापुरी तक प्रस्तावित है।

22 Feb 2026, 12:10:48 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: गेम चेंजर साबित होगी नमो भारत रैपिड रेल

PM Modi Meerut Visit LIVE: नमो भारत रैपिड रेल के परिचालन से मेरठ से दिल्ली के बीच यात्रा समय घटाने के साथ व्यापार, रोजगार और रियल एस्टेट पर भी असर डालेगा। रैपिड रेल का यह जाल भविष्य में प्रदूषण कम करने और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटाने में गेम चेंजर साबित होगा।

22 Feb 2026, 12:06:55 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: ‘रैपिड मेट्रो’ के नए खंड का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) यानी ‘रैपिड मेट्रो’ के नए खंड का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा के समय में भारी बचत होगी, बल्कि इसके बहुआयामी प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।

22 Feb 2026, 12:05:49 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम दौरे से पहले सीएम योगी ने निरीक्षण किया

PM Modi Meerut Visit LIVE: शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर रैपिड के प्रोजेक्ट साइट शताब्दीनगर, मेरठ साउथ स्टेशन और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों स्टेशनों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

22 Feb 2026, 12:04:59 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: रैपिड रेल-मेट्रो सिर्फ एक ट्रेन नहीं विकास की धुरी साबित होगी- सीएम योगी

PM Modi Meerut Visit LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रैपिड-मेट्रो सिर्फ एक ट्रेन नहीं, क्षेत्रीय विकास की महत्वपूर्ण धुरी साबित होगी। उन्होंने रैपिड और मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपस में बेहतर समन्वय के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

22 Feb 2026, 12:03:01 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: 2027 के चुनाव से पहले बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ मेट्रो और नमो भारत के जरिए भाजपा डबल इंजन सरकार की रफ्तार का प्रदर्शन करेगी। किसान बेल्ट और युवाओं के बीच पैठ मजबूत करने के लिए पीएम मोदी का संबोधन काफी अहम होने वाला है। 2027 के चुनाव से पहले इसे भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

22 Feb 2026, 12:01:46 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: एक ही टिकट पर नमो भारत और मेट्रो का सफर!

PM Modi Meerut Visit LIVE: एनसीआरटीसी पहले ही घोषणा कर चुका है कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो का सफर एक ही टिकट से हो सकता है। उद्घाटन के बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी। मेरठ में मोदीपुरम से लेकर मेरठ साउथ, दिल्ली में सराय काले खां के बीच किसी भी स्टेशन से टिकट लेकर नमो भारत और मेरठ मेट्रो में सफर किया जा सकेगा।

22 Feb 2026, 12:00:58 PM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: उद्गाटन होते ही मेरठ मेट्रो की किराया लिस्ट जारी होगी

PM Modi Meerut Visit LIVE: रविवार को उद्घाटन होते ही किराये की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वैसे नमो भारत का किराया न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम 210 रुपये तक हो सकता है। इसी तरह मेरठ मेट्रो में दिल्ली मेट्रो की तरह न्यूनतम किराया 10 रुपये से अधिकतम 60 रुपये होने की संभावना है।

22 Feb 2026, 11:59:47 AM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: शनिवार को मेरठ मेट्रो का रिहर्सल हुआ

PM Modi Meerut Visit LIVE: शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शताब्दीनगर एवं मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो में रिहर्सल हुआ। दोनों स्टेशन के बीच एक बार मेट्रो को सात मिनट और दूसरी बार चार मिनट लगे। यह यात्रा आज दस मिनट में पूरी होनी है। इसके लिए मेट्रो की स्पीड को कम किया जाएगा।

22 Feb 2026, 11:58:57 AM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: 10 मिनट की मेट्रो यात्रा करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: दस मिनट की मेट्रो यात्रा में पीएम मोदी मेरठ के 19 स्कूली बच्चे, उद्यमी, श्रमिक, मेडिकल छात्र एवं परिजनों का समूह मेरठ के भविष्य की उम्मीदों पर पीएम से बात करेगा।

22 Feb 2026, 11:55:50 AM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी शताब्दीनगर स्टेशन पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर एक बजे मोहिउद्दीनपुर (मेरठ साउथ स्टेशन के पास) में जनसभा को संबोधित करेंगे।

22 Feb 2026, 11:54:29 AM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो दौड़ेगी

PM Modi Meerut Visit LIVE: पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंड का भी लोकार्पण करेंगे। 23 किलोमीटर का रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर मेरठ का है, जबकि पांच किलोमीटर का रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच का होगा। इसके साथ ही मेरठ दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन और मेट्रो दोनों दौड़ेंगी।

22 Feb 2026, 11:50:54 AM IST

PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ को नमो भारत रैपिड रैल और मेट्रो की सौगात

PM Modi Meerut Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को एक साथ रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात देंगे। इसके अलावा पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंड का लोकार्पण करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।