pm modi slams congress over protest at global ai summit in delhi derogatory politics news कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत, एआई सम्मेलन में विरोध पर बरसे पीएम मोदी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत, एआई सम्मेलन में विरोध पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एआई सम्मेलन में कांग्रेस के विरोध को गंदी राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने मर्यादित आचरण न कर कांग्रेस ने देश को बदनाम किया है। पीएम ने तंज कसा कि कांग्रेस वैचारिक रूप से दिवालिया होकर देश पर बोझ बन गई है।

Sun, 22 Feb 2026 03:07 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत, एआई सम्मेलन में विरोध पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ की क्रांतिकारी धरती से कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "देश जानता है कि कांग्रेस वाले वैचारिक रूप से पहले से नंगे हैं, फिर उन्हें दुनिया के सामने कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?" उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए... पूरा देश गर्व से भर गया लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55 मिनट में 88 किमी, पीएम मोदी ने नमो भारत को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो भी हुई शुरू

कांग्रेस की रीति-नीति की थू-थू हो रही

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है, लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था। यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी। पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं। देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है। इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में ऐसा पहली बार, नमो भारत और मेट्रो के शुभारंभ पर क्या बोले पीएम मोदी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या जरूरत; प्रदर्शन पर बरसे मोदी

संस्कारों का दिया हवाला

प्रधानमंत्री ने भारतीय परंपराओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे गांवों में अगर किसी के घर शादी हो, तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जुट जाता है ताकि मेहमान अच्छी छवि लेकर जाएं। लेकिन कांग्रेस इसके उलट देश को ही बदनाम करने पर तुली है। उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उससे उनके साथी भी चौंक गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।